
Apple कंपनी साल में एक ही बार अपने मोबाइल फोन लॉन्च करती है और वो चुनिंदा मॉडल ही पूरे साल टेक जगत की सुर्खियों में छाए रहते हैं। पिछले साल यानी सितंबर 2021 में एप्पल ने अपनी iPhone 13 Series को पेश किया था जिसके तहत iPhone 13 Mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max लॉन्च हुए थे। ये सभी फोन भारतीय बाजार में भी सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब एप्पल फैंस के लिए खुशी की खबर सामने आई है कि इनमें से ही एक आईफोन 13 मॉडल का प्रोडक्शन अब अपने देश इंडिया में भी शुरू होने जा रहा है।
Apple iPhone 13 का प्रोडक्शन अब इंडिया में भी होगा। रिपोर्ट के जरिये जानकारी मिली है कि एप्पल कंपनी भारत में आईफोन 13 की निर्माण शुरू करने वाली है। यह प्रोडक्शन चेन्नई स्थित Foxconn कंपनी के प्लांट में होगा जो अगले महीने ही यानी अप्रैल में शुरू हो जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार फैक्ट्री में बनाए जाने वाले ‘Made In India’ एप्पल आईफोन 11 न सिर्फ देश में बेचे जाएंगे बल्कि विदेशों में भी निर्यात किए जाएंगे। आईफोन पंसद करने वाले लोग उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले दिनों में इस एप्पल फोन की कीमत में गिरावट आने वाली है।

Made In India iPhone
यहां आपको बता दें कि आईफोन 13 का प्रोडक्शन पहले भी शुरू किया जा रहा था लेकिन बाद में इसे रोक दिया गया था। फिलहाल एप्पल कंपनी के कई हिट आईफोन मॉडल्स का निर्माण पहले से ही इंडिया में हो रहा है। iPhone 11 और iPhone 12 मॉडल्स भारत में ही बनाए जा रहे हैं और इनका निर्माण फॉक्सकॉन के ही तमिलनाडु स्थित प्लांट में किया जा रहा है। इसी तरह iPhone SE का प्रोडक्शन बैंगलुरु में हो रहा और इस प्लांट का कार्यभार विस्ट्रॉन कंपनी के हाथों में हैं। अनुमान है कि इस वक्त देश में बिकने तकरीबन 70 प्रतिशत Apple फोन इंडिया में भी बन रहे हैं। यह भी पढ़ें : Apple ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता 5G iPhone, फीचर्स और लुक में बना लेगा अपना दीवाना
Apple iPhone 13
इस एप्पल फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आईफोन 13 में 2532 × 1170 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.1-इंच ही सुपर रेटिना एक्सडीआर डिसप्ले दी गई है जो ओएलईडी पैनल पर बनी है। इस फोन को कंपनी ने लेटेस्ट Apple A15 Bionic 5nm Hexa-core प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। Apple iPhone 13 फोन में 4GB की रैम दी गई है। एप्पल ने iPhone 13 को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट – 128GB, 256GB, और 512GB में लॉन्च किया है। iPhone 13 स्मार्टफोन कंपनी ने iOS 15 के साथ पेश किया गया है।
iPhone 13 के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। iPhone 13 का प्राइमरी कैमरा 12MP का है, जिका अपर्चर f/1.6 है। इसके साथ ही फोन में सेकेंडरी कैमरा 12MP का है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। iPhone 13 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस सेल्फी कैमरा का अपर्चर f/2.2 है। iPhone 13 में 3240mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही चार्जिंग स्पीड की बात करें तो iPhone 13 20W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट करता है।













