10 जून से शुरू होगा Apple का महा ईवेंट WWDC 2024, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/09/Apple-Event.jpg

Apple फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी इस साल आयोजित होने वाली वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस की डेट अनाउंस कर दी है। WWDC 2024 10 जून से शुरू होने जा रहा है। यह महा ईवेंट 5 दिन तक चलेगा जिसमें न सिर्फ एप्पल कंपनी iOS 18, AirPods और MacBook जैसे नए प्रोडक्ट पेश करेगी, बल्कि साथ ही दुनियाभर के 50 युवा डेवलेपर्स भी अपना हुनर दिखाएंगे।

Apple WWDC 2024

एप्पल डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2024 इस साल 10 जून को आयोजित होगा। यह ईवेंट 5 दिनों तक चलेगा जिसका समापन 14 जून को किया जाएगा। California के Cupertino स्थित Apple Park में कंपनी इस ईवेंट का आयोजन करेगी जिसे पूरी दुनिया में लाइव प्रसारित किया जाएगा। एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट पर आप WWDC 2024 को देख सकते हैं, इसके लिए यहां क्लिक करें

iOS 18 में मिल सकते हैं ये फीचर्स

iOS 18 से लैस होंगे ये iPhone

Apple WWDC 2024 ईवेंट में कौन कौन से फोन लॉन्च किए जाएंगे, यह जानकारी अभी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। जून में आने वाले एप्पल प्रोडक्ट के नाम और डिटेल्स सामने आते ही पाठकों को सूचित किया जाएगा।