
Apple ने इस साल के वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस इवेंट में Apple अपने नए सॉफ्टवेयर टूल्स और तकनीकों को डेवलपर्स के सामने पेश करता है। इस साल, मुख्य आकर्षण बदला हुआ iOS 19 और अन्य सॉफ्टवेयर अपडेट्स हो सकते हैं। बता दें कि जो लोग इस इवेंट में इन-पर्सन शामिल होंगे वे डेमो देख सकेंगे और Apple विशेषज्ञों से बातचीत कर सकेंगे। वहीं, जो लोग इसे ऑनलाइन देखना चाहते हैं, उनके लिए आगे डिटेल्स बताई गई है।
Apple WWDC 2025 डेट और जगह
- Apple WWDC 2025 का आयोजन 9 जून से 13 जून तक किया जाएगा।
- आप Apple Park, Cupertino, California में इन-पर्सन कीनोट और Platforms State of the Union में भाग ले सकते हैं। यह “सभी डेवलपर्स और चुनिंदा छात्रों के लिए के लिए निःशुल्क उपलब्ध है”। हालाँकि, सीटें सीमित होंगी।
- आप इन-पर्सन इवेंट के लिए यहां अप्लाई कर सकते हैं।
WWDC 2025 को ऑनलाइन कैसे देखें
आप इस इवेंट को Apple के YouTube चैनल, Apple डेवलपर ऐप, Apple डेवलपर वेबसाइट और Apple डेवलपर YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
iOS 19 और अन्य घोषणाएं (संभावित)
- कहा जा रहा है कि Apple iOS 19 और अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम के लुक को “मूलभूत रूप से बदल देगा”। इसमें आइकन, कैमरा जैसे ऐप, मेनू, विंडो और सिस्टम बटन जैसे नए UI तत्व शामिल हो सकते हैं।

- कहा जा रहा है कि Apple iOS 19 और अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम के लुक को “मूलभूत रूप से बदल देगा”। इसमें आइकन, कैमरा जैसे ऐप, मेनू, विंडो और सिस्टम बटन जैसे नए UI तत्व शामिल हो सकते हैं।
- Apple iOS 19, iPadOS 19 और macOS 16 के यूजर इंटरफेस (UI) को फिर से डिजाइन कर सकता है, जो VisionOS से प्रेरित होगा और स्मूद व इन्ट्यूटिव नेविगेशन और कंट्रोल पर जोर देगा।
- ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन का दावा है कि यह Mac के लिए Big Sur के बाद का सबसे बड़ा अपडेट होगा, और iPhones के लिए यह iOS 7 के बाद का सबसे बड़ा बदलाव होगा।
- वेब पर चल रही एक अफवाह के मुताबिक, नया UI अधिक ग्लासी हो सकता है। हालांकि, हम सलाह देते हैं कि इस खबर को पूरी तरह से सच मानने से पहले सतर्क रहें।
- iOS 19 में AirPods के लिए लाइव ट्रांसलेशन फीचर भी आ सकता है।
iOS 19 और अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम्स का विकास जून 2024 से चल रहा है। हालांकि, कुछ फीचर्स, जैसे LLM-पावर्ड Siri और अन्य प्रतीक्षित Apple Intelligence फीचर्स, में देरी हो सकती है।
हम आपको WWDC 2025 और Apple सॉफ्टवेयर अपडेट्स से जुड़ी अधिक जानकारी समय-समय पर देते रहेंगे।









