12 जीबी रैम और 6000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Asus ROG Phone 3

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/10/rogphone-3.jpg

ASUS ने जुलाई महीने में अपनी तकनीकी ताकत का प्रदर्शन करते हुए ASUS ROG Phone 3 स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया था। खास तौर पर मोबाइल में गेम खेलने के शौकिन लोगों के लिए बनाया गया है यह फोन ROG यानि Republic of Gamers कैटेगरी के तहत ही पेश हुआ था जो भारत में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए असूस ने आरओजी फोन 3 का एक और नया रैम व स्टोरेज वेरिएंट इंडिया में लॉन्च कर दिया है।

Asus ROG Phone 3 का नया वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी पर ही लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत 52,999 रुपये रखी गई है जो आने वाली 16 अक्टूबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि असूस आरओजी फोन 3 का पहले से मौजूद 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये तथा 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 57,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

Asus ROG Phone 3

असूस आरओजी फोन 3 को 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.59 इंच की एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 270हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जिसे 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया गया है। ROG Phone 3 के बैक पैनल RGB लाइटिंग दी है जो नोटिफिकेशन्स इत्यादि के साथ चमकती है। यह भी पढ़ें : 6,000mAh बैटरी और 64MP कैमरे वाले Samsung Galaxy F41 की 5 खूबी, 8 अक्टूबर को होगा इंडिया में लॉन्च

Asus ROG Phone 3 को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो 3.1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 64 बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के 7एनएम तकनीक पर बने स्नैपड्रैगन 865 प्लस चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 650जीपीजू दिया गया है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो इसके लिए आरओजी फोन 3 को “गेमकूल 3” कूलिंग सिस्टम से लैस किया गया है। वहीं फोन में टच सेंसिटिव अल्ट्रासॉनिक बंपर/शोल्डर बटन एयरट्रिगर जैसे एडवांस फीचर्स मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए Asus ROG Phone 3 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का SONY IMX686 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।