12 जीबी रैम वाला यह पावरफुल फोन 21 अगस्त से होगा इंडिया में उपलब्ध, देखें क्या है कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

ASUS ने पिछले महीने भारतीय बाजार में अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए पावरफुल फोन ROG Phone 3 पेश किया था। यह फोन बेहद ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है जो खासतौर पर गेमिंग के शौकिन यूजर्स के लिए बनाया जाता है। बता दें कि यहां ROG का मतलब Republic of Gamers होता है। कंपनी की ओर से यह फोन भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था, जिसमें से 12 जीबी रैम व 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट आने वाली 21 अगस्त से देश में पहली बार ​सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है।

ASUS ROG Phone 3 का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 49,999 रुपये है। 22 जुलाई को लॉन्च होने के बाद यह वेरिएंट गत 6 अगस्त को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया था। वहीं 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाले सबसे ताकतवर वेरिएंट की सेल कंपनी द्वारा 21 अगस्त से शुरू की जा रही है। फोन के इस वेरिएंट को 57,999 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

ASUS ROG Phone 3

इस फोन में 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.59 इंच का AMOLED डिसप्ले दिया गया है। वहीं, बायॉमेट्रिक सिक्यॉरिटी के लिए फोन में ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन का डिसप्ले 10-बिट HDR10 + सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 270Hz टच सैंपलिंग रेट मिलेगा। फोन की डिसप्ले 2340×1080 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 2.5D कोर्निंग गोरिल्ला 6 ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Note20 सीरीज़ को एक हफ्ते में 5 लाख लोगों ने किया प्री-बुक, बना नया रिकॉर्ड

कंपनी ने इस फोन में नए और दमदार चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 प्लस को दिया है। 7nm 64-बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 865 प्लस एंड्रॉयड डिवाइस का अबतक का सबसे तेज चिपसेट है जिसकी अधिकतम स्पीड 3.1 गीगाहर्ट्ज है। स्नैपड्रैगन 865 प्लस में ग्राफिक्स के लिए Adreno 650 GPU मिलेगा, जबकि इसके सीपीयू की स्पीड 3.1GHz है जो कि अबतक की अधिकतम स्पीड है। वहीं हेवी गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो इसके लिए “GameCool 3” कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

asus rog phone 3 12gb ram 256gb storage variant sale from 21 august price at rs 57999

अगर बात करें कैमरा की तो फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें F1.8 अपर्चर के साथ 64 SONY IMX686 का मेन सेंसर है। वहीं, फोन में अपर्चर F2.4 के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में अपर्चर F2.0 के साथ 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बिना ब्रेक गेमिंग का मजा देने के लिए कंपनी इस फोन में 6000mAh की बैटरी ऑफर की है जो 30 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here