6000mAh बैटरी और 12GB रैम वाला नॉन चाइनीज ASUS ROG Phone 3 इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें क्या है प्राइस

Join Us icon

गेमिंग के शौकीनों के लिए Asus ने आज अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन ROG Phone 3 लॉन्च कर दिया है। कोरोना वायरस के कारण ROG यानि Republic of Gamers कैटेगरी वाले इस पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन का लॉन्च ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किया गया है। ASUS ROG Phone 3 इंडिया में कंपनी वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। आइए आगे इस फोन कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन की जानकारी आपको देते हैं।

डिजाइन

डिजाइन के मामले में आसुस ने ROG Phone 3 पर काफी काम किया है। दूसरे स्मार्टफोन्स की भीड़ में यह फोन अपने शानदार और प्रीमियम लुक की बदौलत बिल्कुल अलग दिखाई देता है। ROG Phone 2 की तरह ही कंपनी ने नए ROG Phone 3 के बैक पैनल RGB लाइटिंग दी है जो कि इसे बेहद खास बनाती है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लैंडस्केप पोजिशन में है।

Asus ROG Phone 3

फोन के टॉप और बॉटम में मोटो बेजल्स मौजूद हैं। LED नोटिफिकेशन फोन के टॉप में स्पीकर की बाईं तरफ दिया गया है। वहीं, फोन के बॉटम में आपको 3.5 mm का हेडफोन जैक भी मिलेगा। साइड शोल्डर पैनल्स पर अल्ट्रा साउंड बटन दिए गए हैं, जिसका इस्तेमाल गेम खेलने के दौरान किया जाता है।

144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन

फोन में 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.59 इंच का AMOLED डिसप्ले दिया गया है। वहीं, बायॉमेट्रिक सिक्यॉरिटी के लिए फोन में ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन का डिसप्ले 10-बिट HDR10 + सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 270Hz टच सैंपलिंग रेट मिलेगा। फोन की डिसप्ले 2340×1080 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 2.5D कोर्निंग गोरिल्ला 6 ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है।

asus-rog-phone-3-india-launch

क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस

कंपनी ने इस फोन में नए और दमदार चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 प्लस को दिया है। 7nm 64-बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 865 प्लस एंड्रॉयड डिवाइस का अबतक का सबसे तेज चिपसेट है जिसकी अधिकतम स्पीड 3.1 गीगाहर्ट्ज है। स्नैपड्रैगन 865 प्लस में ग्राफिक्स के लिए Adreno 650 GPU मिलेगा, जबकि इसके सीपीयू की स्पीड 3.1GHz है जो कि अबतक की अधिकतम स्पीड है।

गेमिंग के लिए यह है खास

हेवी गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो इसके लिए इसमें खास “GameCool 3” कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम शानदार तरीके से काम करता है और लगातार गेमिंग के बाद भी यह फोन को गर्म नहीं होने देता। इसके अलााव फोन हैप्टिक फीडबैक के साथ आने वाले टच सेंसिटिव अल्ट्रासॉनिक बंपर/शोल्डर बटन एयरट्रिगर 3 तकनीक के कारण पहले से बेहतर तरीके से काम करते हैं। अब इनसे स्लाइड और स्पाइप दोनों किया जा सकता है और साथ ही अब इनमें से हर एक बटन को दो भागों में बाटा जा सकता है, जिसका मतलब यह है कि दो बटन के जरिए चार अलग-अलग काम किए जा सकते हैं।

एयरट्रिगर 3 में सिंगल शेक फीचर भी आता है, जिसके जरिए ऑन-स्क्रीन इनपुट को कंट्रोल किया जा सकता है। इस तरह कुल दो शोल्डर बटन पांच बटनों का काम संभाल लेते हैं। एयरट्रिगर 3 को उस समय भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जब गेमिंग ना की जा रही हो। पोट्रेट मोड में आप इन्हें लॉन्ग या शॉर्ट प्रैस कर अपने मनचाहे एक्शन एक्टिवेट कर सकते हैं।

कैमरा

अगर बात करें कैमरा की तो फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें F1.8 अपर्चर के साथ 64 SONY IMX686 का मेन सेंसर है। वहीं, फोन में अपर्चर F2.4 के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में अपर्चर F2.0 के साथ 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

बिना ब्रेक गेमिंग का मजा देने के लिए कंपनी इस फोन में 6000mAh की बैटरी ऑफर की है जो 30 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है। इसके अलावा को दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। डिवाइस में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। हालांकि, स्मार्टफोन की स्टोरेज को बढ़ाने का कोई ऑप्शन ग्राहकों को नहीं मिलेगा। फोन में 5G सपोर्ट के साथ बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत

Asus ROG Phone 3 के 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपए और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 57,999 रुपए है। वहीं, फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर 6 अगस्त से की जाएगी। हालांकि, यूरोप में फोन को 16जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट में 1099 यूरो (लगभग 94,000 रुपए) में पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here