
ASUS एक और नया गेमिंग फोन ला रहा है, यह खबर जब से सामने आई है तब से ही PUBG जैसे मोबाइल गेम्स के दिवाने इस फोन का इंतजार कर रहे हैं। यह फोन भी ROG यानि Republic of Gamers कैटेगरी में लॉन्च किया जाएगा। असूस आरओजी फोन खासतौर पर मोबाइल में हैवी तथा हाई ग्राफिक्स वाले गेम्स खेलने के लिए लेकर आता है। पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए ROG Phone II की सफलता के बाद अब कंपनी ROG Phone 3 लेकर आ रही है। लॉन्च से पहले ही इस फोन की ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर भी वायरल हो गई है।
ASUS ROG Phone 3
माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर असूस आरओजी फोन 3 की स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया गया है। टिपस्टर द्वारा लीक गई डिटेल्स से पता चला है कि यह फोन 6.59 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ या फिर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली हो सकती है। लीक में यह दावा भी किया गया है कि ROG Phone 3 में ओएलईडी डिसप्ले पैनल देखने को मिलेगा। इस फोन का वज़न 240 ग्राम तथा साईज़ 9.85एमएम बताया गया है।

लीक की मानें तो ASUS ROG Phone 3 को 16 जीबी की पावरफुल रैम पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जाएगा जिसके साथ 3गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए आरओजी 3 में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है।
ASUS ROG Phone 2
इंडिया में मौजूद असूस आरओजी 2 की बात करें तो यह फोन क्वालकॉम के पावरफुल स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट से लैस है। यह चिपसेट 4 कोरयो गोल्ड कोर और 4 कोरयो सिल्वर कोर से मिलकर बना है जो जीपीयू प्रोसेसिंग को 15 प्रतिशत तक अधिक बूस्ट करने में सक्षम है। वहीं फोन में 675मेगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करते वाला एड्रेनो 640 जीपीयू मौजूद है। यह भी पढ़ें : Samsung नहीं लाएगी Galaxy M41 स्मार्टफोन, अब लॉन्च होगा Galaxy M51
इस फोन में 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की बड़ी फुल एचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेशरेट पर विजुअल प्रदान करती है। ASUS ROG Phone II डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर दिया गया है। जिसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी वाइड-एंगल सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
ROG Phone II में भी पावर बैकअप के लिए ASUS द्वारा 6,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। फोन की बैटरी 30वॉट ROG HyperCharge सपोर्ट करती है जिसे 3A केबल से चार्ज किया जा सकेगा। आपको बता दें कि इस फोन की बैटरी को क्विक चार्ज 4.0 तकनीक से भी चार्ज किया जा सकेगा। ASUS अपने लेटेस्ट ROG Phone II के 8 जीबी रैम वेरिएंट के साथ जहां 18वॉट चार्जर बॉक्स के साथ देगी वहीं फोन के 12 जीबी रैम वेरिएंट के साथ 30वॉट का चार्जर बॉक्स में मिलेगा





















