
ASUS के अपकमिंग गेमिंग फोन ROG 5 की लॉन्च डेट का खुलासा आखिरकार कंपनी ने कर दिया है। चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर कंपनी द्वारा घोषणा की गई है कि ASUS अगला गेमिंग फोन 10 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। पोस्टर इमेज से पता चलता है कि फोन पर प्रोटेक्शन के लिए डिसप्ले के ऊपर हार्ड ग्लास होगा। हम अनुमान लगा सकते हैं कि यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस हो सकता है। चीन के अलावा ASUS ROG फोन 5 अमेरिका में 9 मार्च को और 10 मार्च को बर्लिन और ताइपे के साथ ही इंडियन मार्केट में इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी एक समर्पित इवेंट पेज के माध्यम से मिली है।
वहीं, हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में ASUS ROG फोन 5 प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। इसके अलावा हाल ही में टिप्सटप मुकुल शर्मा ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी थी कि Asus ROG Phone 5 भारत में मार्च महीने में लॉन्च होगा। हालांकि, उन्होंने लॉन्च की सटिक तारीख की जानकारी नहीं दी थी। इसे भी पढ़ें: Jio ने फिर से की अनलिमिटेड काॅलिंग फ्री, सभी नेटवर्क पर होगी मुफ्त में बात

इससे पहले ASUS ROG Phone 5 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर ASUS_I005DA माॅडल नंबर के साथ देखा गया था। लिस्टिंग में फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में ‘lahaina’ लिखा गया है। बता दें कि यह कोडनेम क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट का है। स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट क्वाॅलकाॅम द्वारा अभी तक पेश किए गए सभी चिपसेट में सबसे ज्यादा ताकतवर है और 5G भी सपोर्ट करता है।
गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार असूस आरओजी फोन 5 स्मार्टफोन को 16 जीबी रैम मैमोरी के साथ लाॅन्च किया जा सकता है। हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि फोन एक से अधिक वेरिएंट्स में बाजार में एंट्री लेगा और हो सकता है कि 16 जीबी रैम वाला सबसे बड़ा वेरिएंट हो। लिस्टिंग में ASUS ROG Phone 5 को लेटेस्ट एंडराॅयड 11 ओएस से लैस दिखाया गया है जिसमें 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। आरओजी फोन 5 को सिंगल-कोर में 1125 और मल्टी-कोर में 3714 बेंचमार्क स्कोर प्राप्त हुआ है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 5 प्वाइंट में जानें अभी क्यों न लें सस्ता 5G स्मार्टफोन?
स्पेसिफिकेशन्स
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार फोन में 6.78 इंच की बड़ी डिसप्ले देखने को मिल सकती है। फोन का डायमेंशन 172.834 x 77.252 x 10.29एमएम बताया गया है। पुराने लीक में असूस आरओजी फोन 5 का 8 जीबी रैम वेरिएंट भी सामने आ चुका है। असूस आरओजी फोन 5 को लेकर रिपोर्ट सामने आई है कि यह फोन फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए आने वाले आरओजी फोन 5 में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो 65वाॅट रेपिड चार्ज तकनीक से लैस होगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।


















