185Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है ASUS ROG Phone 9 सीरीज

Join Us icon

आसुस ने कंफर्म किया है कि ASUS ROG Phone 9 सीरीज आने वाले 19 नवंबर को लॉन्च होगी। इसमें नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा। 91मोबाइल्स ने हाल ही में फोन के डिजाइन और खूबियों को एक्सक्लूसिव तौर पर शेयर किया था। वहीं, अब टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने ROG Phone 9 के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन बताएं हैं। बड़ी बात ये है कि इस लाइनअप में 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। आइए, आगे लीक जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

ASUS ROG Phone 9 डिटेल्स (लीक)

  • टिप्सटर का दावा है कि ASUS ROG Phone 9 में 185Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह तकनीक दुनिया में पहली बार दी जा सकती है।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि 185Hz रिफ्रेश रेट गेम जिनी मोड तक सीमित हो सकता है।
  • इसकी तुलना में ASUS ROG Phone 8 में 1Hz-120Hz LTPO डिस्प्ले है, जो गेमिंग के दौरान 165Hz तक सपोर्ट करता है।
  • ROG Phone 9 लाइनअप फोन में इन दिनों आने वाले ज्यादातर फ्लैगशिप की तरह फ्लैट स्क्रीन मिल सकती है।

  • फोन LTPO तकनीक का उपयोग करेंगे। इसलिए रिफ्रेश रेट वेरिएबल होगा।
  • लीक के अनुसार AniMe Vision लाइट डिस्प्ले मैट्रिक्स स्क्रीन मिलेगी जो आमतौर पर प्रो मॉडल तक सीमित है, इसमें AI सुविधाएं भी होंगी।
  • ROG Phone 9 सीरीज में अब तक की सबसे अच्छी कूलिंग तकनीक होने का अनुमान है।
  • ROG Phone 9 फोंस पानी और धूल से बचाव वाली IP68 रेटिंग के साथ आएंगे।

ASUS ROG Phone 9 के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Asus ROG Phone 9 और Asus ROG Phone 9 Pro में 6.78-इंच FHD+ Samsung Flexible LTPO AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। जिसमें 1 से 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, सिस्टम सेटिंग में 165Hz तक अपस्केलिंग या गेम जिनी मोड में 185Hz, 2,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन लगाया लगाया जा सकता है।
  • स्टोरेज और रैम: ASUS ROG Phone 9 सीरीज लाइनअप में 24GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: यह दमदार आगामी फ्लैगशिप फोंस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस रखे जा सकते हैं।

  • रियर कैमरा: डिवाइस में 50MP का Sony Lytia 700 प्राइमरी कैमरा, 13MP 120-डिग्री अल्ट्रावाइड और 5MP मैक्रो कैमरा (ROG Phone 9) /32MP टेलीफोटो (ROG Phone 9 Pro) में मिल सकता है।
  • फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों मॉडल्स में 32MP का लेंस मौजूद हो सकता है।
  • बैटरी: फोन में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • सॉफ्टवेयर: यह आसुस फ्लैगशिप फोंस एंड्राइड 15 आधारित ROG UI और गेम जिनी पर काम कर सकते हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here