
ASUS अपने नए ज़ेनफोन सीरीज स्मार्टफोन के लिए चर्चा में है। नया Asus Zenfone 10 29 जून को ग्लोबल बाजार में आने वाला है। लेकिन इससे पहले ही WInfuture.de की रिपोर्ट में डिवाइस से जुड़ी लगभग सभी डिटेल सामने आ गई है। इसमें फोन के रेंडर्स, स्पेसिफिकेशंस सहित अन्य जानकारी मिली है। आइए, पोस्ट में ज़ेनफोन 10 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Asus Zenfone 10 के लीक स्पेसिफिकेशंस
- बिल्ड क्वालिटी: डिवाइस के बारे में बताया गया है कि यह मेटल प्रेम और प्लास्टिक बैक पैनल वाला हो सकता है।
- डिस्प्ले: नए स्मार्टफोन में लीक के मुताबिक 5.9 इंच का एमोलेड डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट और पंच होल डिजाइन देखने को मिलेगा।
- प्रोसेसर: डिवाइस में बेहद दमदार Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिलने की बात कही गई है। यानी की परफॉर्मेंस के लिहाज से मोबाइल ताकतवर होने वाला है।
- रैम और स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में स्मार्टफोन 8GB और 16 जीबी रैम सहित 256 और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस होने की बात सामने आई है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस लंबी चलने वाली 5000mAh बैटरी से लैस रखा जाएगा। हालांकि फास्ट चार्जिंग कितनी होगी इस बारे में डिटेल नहीं बताई गई है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो Zenfone 10 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 200 मेगापिक्सल का सैमसंग कैमरा प्राइमरी लेंस के रूप में दिया जाएगा। साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस लेटेस्ट एंड्राइड 13 पर रन करेगा।
- सुरक्षा: सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग दी जाएगी, जिसकी मदद से डस्ट और वाटर से बचा जा सकता है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
- अन्य: अन्य फीचर की बात करें तो डिवाइस डुअल स्पीकर, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, wifi, ब्लूटूथ डुअल सिम सपोर्ट वाला होगा।
Asus Zenfone 10 कीमत (लीक)
फिलहाल कंपनी की ओर से केवल लॉन्च डेट बताई गई है, लेकिन लीक के अनुसार डिवाइस का बेस वैरियंट करीब 62 हजार का हो सकता है। डिवाइस के लिए यूजर्स को रेड, ब्लैक, ग्रे, ग्रीन, वाइट और सिल्वर जैसे कलर ऑप्शन दिए जा सकते हैं।










