स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ लिस्ट हुआ असूस का सबसे पावरफुल फोन ज़ेनफोन 6ज़ेड

Join Us icon

असूस अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ पर काम कर रही है। सीरीज़ का विस्तार करते हुए ज़ेनफोन 6 मॉडल्स लाए जाएंगे। असूस इस बात की आफिशियल घोषणा कर चुकी है कि कंपनी मई की 16 तारीख को स्पेन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से ज़ेनफोन 6 सीरीज़ टेक बाजार में दस्तक देगी। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इस सीरीज़ में कितने स्मार्टफोंस शामिल रहेंगे। पिछले दिनों जहां इसी सीरीज़ के एक फोन ज़ेनफोन 6 को गीकबेंच पर देखा गया था वहीं अब इसी सीरीज़ का एक स्मार्टफोन चीनी वेबसाइट एनटूटू पर भी लिस्ट हो गया है। इस ​लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स खुलासा हुआ है।

एनटूटू लिस्टिंग

चीनी साइट एनटूटू पर असूस ज़ेनफोन 6ज़ेड को ASUS_I01WD मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में ज़ेनफोन 6ज़ेड की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। एनटूटू के अनुसार असूस ज़ेनफोन 6 सीरीज़ का यह आगामी स्मार्टफोन एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का सबसे नया और सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 देखने को मिलेगा।

asus zenfone 6z listed on antutu snapdragon 855 specifications

असूस ज़ेनफोन 6ज़ेड को एनटूटू पर 6जीबी की रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। लिस्टिंग में फोन के 6जीबी रैम वाले वेरिएंट को 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस ​दिखाया गया है। एनटूटू पर हालांकि फोन की डिसप्ले साईज़ की जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह जरूर बता दिया गया है कि ज़ेनफोन 6ज़ेड 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले सपोर्ट करेगा। यानि फोन में फुलएचडी+ विजुअल क्वॉलिटी वाली ​स्क्रीन दी जाएगी।

एनटूटू की लिस्टिंग में सामने आया है कि ज़ेनफोन 6 सीरीज़ का यह फोन एड्रेनो 640 जीपीयू सपोर्ट करेगा जो फोन की ग्राफिक्स क्षमता को बेहतर बनाएगा। स्कोरिंग की बात करें तो ज़ेनफोन 6ज़ेड को एनटूटू पर 363172 स्कोर प्राप्त हुआ है। वहीं लगे हाथ फोन की गीकबेंच स्कोरिंग भी बता दें कि चीनी बेंचमार्किंग साइट पर इस फोन को सिंगल-कोर में जहां 3527 स्कोर प्राप्त हुआ था वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 11190 स्कोर दिया गया है।

असूस ज़ेनफोन 6ज़ेड

फोन कि डिजाईन की बात करें अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन को फुलव्यू डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें किसी भी तरह की कोई नॉच देखने को नहीं मिलेगी। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में मौजूद रहेगा। एक फोटो से पता चला था कि फोन दो कैमरा सेंसर जहां एक रिंग में मौजूद होंगे वहीं तीसरा कैमरा इस सेटअप के नीचे रहेगा। तीसरे कैमरा सेंसर के नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। इस फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।

फोन की फोटो में दाएं पैनल पर पावर बटन और वाल्यूम रॉकर दिखाया गया है। इस लीक में फोन के बॉक्स की फोटो भी छपी थी। जिसे देखने से पता चला था कि ज़ेनफोन 6 में असूस द्वारा किसी भी तरह को कोई नॉच नहीं दी जाएगी। यह फोन पुराने बेजल लेस डिजाईन से लेस नज़र आया है जिसमें 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले देखने को मिल सकती है। फोन डिसप्ले के उपर तथा नीचे दोनों ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर जहां सेल्फी कैमरा व अन्य सेंसर देखने को मिल सकते हैं वहीं डिसप्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर साफ नज़र आ रहा था

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here