
ASUS ZenFone 8 Mini और आसुस के अपकमिंग ZenFone 8 सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन 12 मई को लॉन्च होने हैं। आसुस के अपमिंग ZenFone 8 Mini स्मार्टफोन को लेकर काफी सारे रूमर्स सामने आ रहे हैं। अब DealnTech की लेटेस्ट रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन की बैटरी और वेरिएंट्स को लेकर जानकारी शेयर की है। माना जा रहा है कि आसुस की अपकमिंग ZenFone 8 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन – ZenFone 8, ZenFone 8 Pro और ZenFone 8 mini पेश किये जा सकते हैं।
Asus ZenFone 8 Mini/Flip स्पेसिफिकेशन्स
Asus ZenFone 8 Mini/Flip को लेकर दावा किया जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन के पांच वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। आसुस के इस स्मार्टफोन को – 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज, 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज, 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज, 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज, और 16 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इससे पहले लीक में आसुस के ZenFone 8 Mini/Flip स्मार्टफोन के डिस्प्ले को लेकर दावा किया गया है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो आसुस के इस स्मार्टफोन में 5.92 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने Redmi Note 10 की कीमत में किया इजाफा, जानें क्या हैं नए दाम

लीक रिपोर्ट्स की माने तो Asus ZenFone 8 Mini/Flip स्मार्टफोन में कंपनी 3,835mAh की बैटरी ऑफर कर सकते हैं। संभव है कि यह 4,000mAh की बैटरी हो सकती है। चार्जिंग टेक्नोलॉजी को लेकर लीक रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि आसुस के इस फोन में 30W रैपिड चार्जिंग दिया जा सकता है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा था कि ZenFone 8 Mini/Flip स्मार्टफोन में पंच होल वाला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस डिस्प्ले का रेज्यूलेशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। आसुस का यह स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Redmi फोन में लगी आग, जानें क्या है पूरा मामला
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आसुस के इस फोन में Sony IMX686 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। संभव है कि आसुस के इस फोन में सोनी का नया Sony IMX663 स्नेपर भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी डिटेल सामने आ रही है कि इस फोन में Cirrus CS35L45 एंप्लीफायर दिया जा सकता है। ZenFone 8 Mini/Flip को लेकर फिलहाल इतनी ही जानकारी सामने आई हैं।
Asus ZenFone 8 और ZenFone 8 Pro
ZenFone 8 सीरीज के बारे में बताया जा रहा है कि इस सीरीज के तहत ZenFone 8 और ZenFone 8 Pro दो और स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं। दोनों स्मार्टफोन्स को Full HD+ OLED डिस्प्ले और Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। ZenFone 8 स्मार्टफोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के बैक में 64 मेगापिक्सल + 12.2 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।


















