लॉन्च से पहले असूस ने शेयर की ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की फोटो, नॉच के साथ दिखें 3 रियर कैमरा सेंसर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/11/ASUS-Zenfone-Max-Pro-M2.jpg

असूस आने वाली 11 दिसंबर को अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ में नया डिवाईस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 लॉन्च करने वाली है। असूस अपने इस स्मार्टफोन की शुरूआत इंडो​नेशिया से करने वाली है और कंपनी ने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से इसकी जानकारी दे चुकी है। वहीं अब असूस ने एक बार फिर एक नया ​ट्वीट करते हुए फोन की फोटो इंटरनेट पर शेयर की है। असूस के इस ​ट्वीट से ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के फ्रंट पैनल और बैक पैनल के साथ ही फोन की डिसप्ले और कैमरा सेग्मेंट की जानकारी भी मिली है।

असूस ने अपने इंडोनेशियाई ट्वीटर हैंडल पर ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की फोटो शेयर की है। इस ट्वीट में ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को ‘रियर प्रो’ बताया गया है। शेयर की गई फोटो में फोन की नॉच को दिखाया गया है जो आईफोन 10 जैसी है। इस नॉच में ही सेल्फी कैमरा और ईयरपीस मौजूद है। ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की डिसप्ले दो किनारों के बेजल लेस दिखाई गई है। वहीं फोन के बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा सेटअप भी इस फोटो में नज़र आ रहा है।

4,230एमएएच बैटरी और वॉटरड्रॉप नॉच वाला ओपो ए7 इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के बैक पैनल पर ​कैमरा सेटअप वर्टिकल शेप में है। फोटो में फोन के बैक पैनल पर 3 कैमरा सेंसर दिख रहे हैं। इस फोटो से यह भी कंफर्म हो गया है कि ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, यानि इस फोन के बैक पैनल पर 3 कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। फोन का बैक पैनल ग्लॉसी दिखाया गया है। वहीं फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर भी फोटो में नज़र आ रहा है।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें लीक के अनुसार यह फोन 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी जिसके साथ यह 64जीबी मैमोरी तथा 128जीबी स्टोरेज के दो आॅप्शन में लॉन्च होगा। असूस अपने इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर लॉन्च कर सकती है।

8जीबी रैम वाला असूस का सबसे पावरफुल फोन 29 नवंबर को होगा भारत में लॉन्च

लीक में यह नहीं बताया गया है कि ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के बैक पैनल पर मौजूद ​तीन रियर कैमरा सेंसर कितनी पावर के होंगे। लेकिन वहीं दूसरी ओर इस फोन में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात इस लीक में कही गई है। इसी तरह ज़ेनफोन मैक्स एम2 की बात करें तो लीक के मुताबिक कंपनी इस स्मार्टफोन को भी 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च करेगी।

ज़ेनफोन मैक्स एम2 को भी 4जीबी रैम मैमारी पर पेश किया गया जा सकता है जिसके साथ यह फोन 32जीबी तथा 64जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। असूस के इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट देखने को मिल सकता है। ज़ेनफोन मैक्स एम2 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में भी 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को इंडियन मार्केट में कब तक लाएगी इस बाबत अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन माना जा रहा है कि ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को ज़ेडबी634केएल मॉडल नंबर के साथ बाजार में उतारा जाएगा।