7.9-इंच की बड़ी स्क्रीन और 4,680एमएएच की पावरफुल बैटरी पर असूस ने लॉन्च किया टैबलेट

Join Us icon

टेक कंपनी असूस ने अपनी टैबलेट सीरीज़ में एक और बड़ी स्क्रीन वाला डिवाईस जोड़ दिया है। असूस की ओर से ज़ेनपैड ज़ेड8एस पेश किया गया है। यह फोन फिलहाल अमेरिकी ई-कॉमर्स वेबसाइट वेरिज़ोन पर लिस्ट किया गया है जहां इसकी कीमत 249.99 यूएस डॉलर रखी गई है जो भारतीय करंसी के अनुसार तकरीबन 15,900 रुपये है।

गूगल पिक्सल 2 का मोबाईल कवर आया सामनें, डिजाईन का हुआ खुलासा

असूस ज़ेनपैड ज़ेड8एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो यह डिवाईस मेटल यूनिबॉडी फ्रेम पर बना है तथा कपंनी ने इसे 2048×1536 रेज्ल्यूशन वाली 7.9-इंच की क्यूएक्सजीए आईपीएस स्क्रीन पर पेश किया है। यह डिवाईस एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

asus-zenpad-z8s

कंपनी की ओर से इसमें 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए असूस के इस टैबलेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

शाओमी रेडमी 4 को टक्कर देने आया है यह सस्ता और दमदार स्मार्टफोन

बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही ज़ेनपैड ज़ेड8एस में यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस 4,680एमएएच की पावरफुल बैटरी से लैस है। ​जैसा कि हमनें पहले ही बताया फिलहाल असूस ने अपने इस टैबलेट को अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया है लेकिन भारतीय बाजार में इसके लॉन्च को लेकर ​अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।