
Bajaj Auto ने दो और शहरों में अपने Electric Scooter Bajaj Chetak के रजिस्ट्रेशन को ओपन कर दिया है। कंपनी ने अब चेन्नई (तमिलनाडु) और हैदराबाद (तेलंगाना) में चेतक खरीदारों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तेलंगाना और तमिलनाडु के अलावा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो अन्य भारतीय राज्यों – महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी उपलब्ध है। आपको बता दें कि पुणे स्थित ऑटोमेकर भारत में अपने पहले बैटरी से चलने वाले स्कूटर की पहुंच लगातार बढ़ा रहा है। 2022 तक कंपनी का लक्ष्य 22 भारतीय शहरों में स्कूटर को पेश किया जाए।
Bajaj Chetak बुकिंग प्राइस
आपको याद दिला दें कि बजाज ऑटो ने स्कूटर के आईसीई वर्जन को शेल्फ करने का फैसला करने के लगभग 15 साल बाद बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को जनवरी 2020 में लॉन्च किया था। अगर आप भी (तेलंगाना, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक) राज्यों में रहते हैं तो 2,000 रुपए के Token Money देकर स्कटूर की बुकिंग कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: ये होगी इंडिया की सबसे फास्ट Electric Bike, जानें कब दौड़ेगी सड़कों पर
इस स्कूटर में 3kWh की क्षमता का IP67 रेटेड लिथियम-आईऑन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 4kW की पावर और 16Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इसके अलावा बजाज चेतक एक बार चार्ज करने पर ईको मोड में 90 km की रेंज देता है।
Bajaj Chetak प्राइस
इस स्कूटर को ग्राहक कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के माध्मय से बुक कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें 2,000 रुपये की रकम बतौर बुकिंग अमाउंट जमा करनी होगी। बजाज चेतक ई-स्कूटर दो वेरिएंट अर्बन और प्रीमियम में आता है। लोअर-स्पेक चेतक अर्बन की कीमत 1.42 लाख रुपए है, जबकि टॉप प्रीमियम वेरिएंट की कीमत 1.44 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, पुणे) है।इसे भी पढ़ें: ये शख्स 5वीं मंजिल पर किचन में चार्ज करता अपना Electric Scooter, जानें आखिर क्यों
यह फुल एलईडी लाइटिंग, इल्यूमिनेटेड स्विचगियर, ब्लूटूथ-इनेबल्ड इंस्ट्रूमेंट कंसोल और स्मार्टफोन ऐप फंक्शंस जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा बजाज चेतक स्कूटर के कुछ प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में TVS iQube, Ather 450X और OLA Electric Scooter शामिल हैं।






















