
Best 32 inch LED Smart TV in India : इंटरनेट और स्मार्टफ़ोन के साथ साथ भारत में इन दिनों स्मार्ट टीवी भी काफ़ी लोकप्रिय हो रहे हैं। लोग धीरे धीरे अपने घरों में लगे टीवी को अपग्रेड कर स्मार्ट टीवी ख़रीदने लगे हैं। अगर आप छोटे कमरे के लिए स्मार्ट टीवी ख़रीदने का प्लान बना रहे हैं तो 32 इंच का टीवी आपके लिए बेहतर चॉइस हो सकता है। इसके साथ ही बेड रूम के लिए भी 32 इंच का टीवी परफैक्ट रहता है। आज हम आपको मार्केट में मौजूद 32 इंच के सबसे बेस्ट स्मार्ट टीवी के बारे में बता रहे हैं।
Best 32 inch LED Smart TV in India
Onida Fire TV Edition 32 Inch
होम एप्लायंसेज के मामले में Onida कस्टमर्स के बीच में विश्वसनीय ब्रांड में गिना आता है। 32 इंच वाले Onida के स्मार्टटीवी की डिस्प्ले का रेजलूशन HD रेडी (1366×768 पिक्सल)और रिफ्रेश रेट 60 Hz है। इस टीवी में कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI पोर्ट, 1 USB पोर्ट, और डुअल बैंड Wi-Fi दिया गया है। ओनीडा के इस स्मार्ट टीवी का साउंड आउटपुट 20W है। इस टीवी का साउंड डॉल्बी डिजिटल प्लस और डीटीएस TruSurround सपोर्ट करता है। यह टीवी बिल्ट इन फ़ायर टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही इस टीवी के साथ Alexa वॉइस कंट्रोल का भी सपोर्ट दिया है। इस टीवी में YouTube, Prime Video, Netflix, हॉटस्टार, Zee5, SonyLiv और बहुत से ऐप्स प्री-इंस्टॉल आते हैं।
Kodak (32 इंच) HD Ready LED Smart TV
Kodak के 32 इंच स्मार्ट टीवी का रेजलूशन 720 पिक्सल है। कोडैक का यह स्मार्ट टीवी डायनामिक पिक्चर इन्हेंसमेंट, वाइड व्युइंग और परफ़ेक्ट पैनल और स्लीक डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्ट टीवी में 2 HDMI पोर्ट, Blu Ray गेमिंग कनेक्टर, 2 USB पोर्ट और 1 VGA पोर्ट दिया गया है। 32 इंच डिस्प्ले साइज़ वाले इस टीवी का साउंडआउटपुट 20W है जिसमें ऑडियो बूस्ट 20w का सपोर्ट भी दिया गया है। यह Android TV कई दमदार फ़ीचर्स के साथ आता है।
Mi (32 इंच) HD Ready Smart LED TV 4A PRO
इंडियन मार्केट शाओमी के स्मार्ट टीवी काफ़ी लोकप्रिय है। शाओमी के 32 इंच स्मार्ट टीवी का रेजलूशन HD Ready (1366×768 पिक्सल) और रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। शाओमी के इस टीवी में कनेक्टिविटी के लिए तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, ब्लू रे गेमिंग कंसोल पोर्ट, ऑडियो के लिए 3.5mm जैक और ऑडियो पोर्ट दिए गए हैं। इस टीवी का साउंडआउटपुट 20W है जिसमें डॉल्बी+डीटीएस-एचडी का सपोर्ट दिया गया है। शाओमी के यह टीवी Android TV 9.0 पर आधारित PatchWall पर रन करता है।
OnePlus (32 इंच) Y Series HD Ready LED Smart TV
OnePlus ने स्मार्टफ़ोन के साथ साथ स्मार्ट टीवी भी लॉन्च किए हैं। वनप्लस के 32 इंच स्मार्ट टीवी का रेजलूशन HD रेडी (1366×768 पिक्सल) और रिफ्रेश रेट 60Hz है। वनप्लस के इस स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी के लिए 2 HDMI पोर्ट, Blu Ray गेमिंग कंसोल, 2 USB पोर्ट दिए गए हैं। वनप्लस के इस स्मार्ट टीवी का साउंड आउटपुट 20 वॉट है जो डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट करता है। वनप्लस का यह टीवी Android TV 9.0 पर आधारित OxygenPlay पर रन करता है। इस टीवी में Netflix, YouTube, Prime Video जैसे कई ऐप्स प्री इंस्टॉल आते हैं।
Realme NEO (32 इंच) HD Ready LED Smart TV
Realme के 32 इंच स्मार्ट टीवी Realme NEO बॉयर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस स्मार्ट टीवी के डिस्प्ले का रेजलूशन HD Ready (1366×768 पिक्सल) है। रियलमी का यह टीवी बैजल-लेस LED डिस्प्ले के साथ आता है। इसके साथ ही ये डिस्प्ले TUV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन्स के साथ आती है। Realme Neo स्मार्ट टीवी में क्रिस्टल क्लीयर साउंड के लिए 20W के स्पीकर दिए हैं, जो Dolby Audio सपोर्ट करता है। रियलमी के इस टीवी में कनेक्टिविटी के लिए 2 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, 3.5mm पोर्ट और वाई-फाई दिया गया है। रियलमी का यह टीवी Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इस टीवी में Youtube, Hungama, ErosNow जैसे ऐप दिए गए हैं।
Infinix X1 (32 इंच) HD Ready LED Smart TV
अफोर्डेबल स्मार्टफ़ोन बनाने वाली कंपनी इनफिनिक्स ने कुछ महीनों पहले ही इंडिया के स्मार्ट टीवी मार्केट में कदम रखा है। Infinix X1 के 32 इंच स्मार्ट टीवी के डिस्प्ले का रेजलूशन HD Ready (1366×768 पिक्सल) है। इनफिनिक्स का यह टीवी एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर रन करता है। यह टीवी Google Assistant और इन-बिल्ट Chromecast सपोर्ट करता है। इस टीवी में Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar, Youtube जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल आते हैं। इस टीवी में कनेक्टिविटी के लिए दो HDMI पोर्ट, एक USB पोर्ट, एक ऑडियो पोर्ट के साथ साथ ऑप्टिकल आउटपुटय मिनी AV, LAN, Headphones, Tuner, Bluetooth 5.0, WiFi दिया गया है।
MOTOROLA ZX (32 इंच) HD Ready LED Smart TV
मोटोरोला का स्मार्ट टीवी MOTOROLA ZX 32 इंच के साथ बॉयर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस स्मार्ट टीवी के डिस्प्ले का रेजलूशन HD Ready (1366 x 768 पिक्सल) है। यह एंड्रॉयड टीवी बॉयर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। मोटोरोला के इस टीवी में दो HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, ब्लूटूथ और वाईफ़ाई दिया गया है। इसके साथ ही टीवी में 20W साउंड आउटपुट दिया गया है। मोटोरोला के इस एंड्रॉयड टीवी में Netflix, Prime Video, Hotstar, YouTube और Google Playstore ऐप्स सपोर्ट दिया गया है।
Nokia (32 इंच) HD Ready LED Smart TV
Nokia भारत में विश्वसनीय ब्रांड है। नोकिया के 32 इंच स्मार्ट टीवी के डिस्प्ले का रेजलूशन HD Ready (1366×768 पिक्सल) है। नोकिया का यह टीवी Android प्लेटफॉर्म पर आधारित है जिसमें Google Assistant और इन-बिल्ट Chromecast का सपोर्ट दिया है। नोकिया के इस स्मार्ट टीवी में दमदार 39W का साउंड आउटपुट मिलता है। नोकिया के इस स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी के लिए तीन HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, 3.5mm ऑडियो पोर्ट, ऑडियो AV, ब्लूटूथ और इनबिल्ट WiFi दिया गया है। इस टीवी में Google Play का सपोर्ट दिया है जो 5000 ऐप्स दिए गिए हैं।


























