
मार्केट में या फिर ऑनलाइन कई ऐसे गैजेट मिलते हैं जिनके बारे में कई बार हमें मालूम ही नहीं होता लेकिन बहुत ही कम कीमत में मिलने वाले ये गैजेट हमारे रोजाना के काम को काफी आसान बना देते हैं। और इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं होती। 1000 रुपये से भी कम कीमत में मिलने वाली कई ऐसे गैजेट भारत में उपलब्ध हैं जो आपके समय और मेहनत को बचाने में मददगार हैं। इनमें पॉवर बैंक से लेकर, स्मार्ट होम डिवाइस,वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ आने वाले कार इंटरटेनमेंट सिस्टम तक शामिल हैं। तो चलिए बताते हैं आपको कुछ ऐसे ही सस्ते और बेहतरीन इस्तेमाल में आने वाले गैजेट के बारे में-
Mi 10,000mAh Power Bank
स्मार्टफोन के आने के बाद लोगों का काम तो बहुत आसान हुआ लेकिन इनमें बैटरी की ज्यादा खपत थोड़ा परेशानी भरा काम है। ऐसे में सबसे जरूरी गैजेट है पॉवर बैंक। इसके लिए आपको चाहिए बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला पॉवर बैंक चाहिए। ऐसे में Mi का 10,000 एमएएच पॉवर बैंक आपके लिए बेहतरीन गैजेट हो सकता है। यह पॉवर बैंक 1000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध है। यह पॉवर बैंक 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है जिससे इस पॉवर बैंक को चार्ज करने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता। एक खासियत यह भी है कि इसको चार्ज करने के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें दी गई 4 एलईडी लाइट बैटरी स्टेटस को दिखाती हैं। इसकी कीमत 799 रुपये है।
Wipro WiFi Enabled Smart LED Bulb
कई बार हम इतने थके होते हैं या फिर लाइट स्विच ऑफ करने के लिए बेड से उठने का मन नहीं करता और लगता है कि बैठे-बैठे लाइट बंद करने का विकल्प होता तो कितना बेहतर होता है। आपके इस काम को आसान बनाने के लिए 1,000 रुपये से भी कम कीमत में मिलता है विप्रो का वाईफाई से लैस स्मार्ट एलईडी बल्ब। इस बल्ब को आप वाईफाई से कनेक्ट तो कर ही सकते हैं साथ ही इस बल्ब को आप अपने फोन से कनेक्ट कर ऑन-ऑफ कर सकते हैं। इसके साथ ही एलेक्सा या गूगल असिस्टेंट की मदद से आप इसकी ब्राइटनेस कम-ज्यादा कर सकते हैं साथ ही बल्ब के कलर को चेंज कर सकते हैं। इस स्मार्ट बल्क के ऑन-ऑफ के टाइम को भी आप सेट कर सकते हैं साथ ही वॉयस कमांड के जरिए भी आप इसको ऑन-ऑफ कर सकते हैं। 12 वॉट का यह स्मार्ट बल्ब 16 मिलियन कलर शेड्स के साथ आता है। विप्रो का यह वाईफाई स्मार्ट बल्ब 999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।
HP 100 Wired USB Keyboard
एचपी का 100 वायर्ड यूएसबी की-बोर्ड फीचर्स से भरपूर 109 की के साथ आता है जिसमें 12 फंक्शन और 3 हॉट की शामिल हैं। इस की-बोर्ड को आप आसानी से किसी भी सरफेस पर रख सकते हैं क्योंकि इसकी ग्रिप क्वालिटी इतनी शानदार है सभी तरह के सरफेस पर रखकर आप आसानी से टाइपिंग कर सकते हैं। यह की-बोर्ड प्लग एंड प्ले सेटअप को सपोर्ट करता है। कंप्यूटर या लैपटॉप से आप इसके यूएसबी कनेक्टर से कनेक्ट कर सकते हैं। यह की-बोर्ड विंडो 7,8 और 10 को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत सिर्फ 590 रुपये है।
iCling Bluetooth Anti-Lost/Theft Device Tracker
अधिकतर स्मार्टफोन्स में कंपनियां टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट देने लगी हैं। ऐसे में आपको टाइप ए से टाइप सी केबल की जरूरत होगी। इसके लिए अमेजन बेसिक्स की टाइप-सी टू यूएसबी-ए 2.0 मेल केबल काफी काम की हो सकती है। इसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस को चार्ज करने के साथ ही लैपटॉप या कंप्यूटर में डाटा ट्रांसफर करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बात करें अन्य डिवाइस की तो मैकबुक, गैलेक्सी नोट 10, हार्ड ड्राइव, पॉवर बैंक, चार्जर सभी टाइप-सी को सपोर्ट करते हैं। अमेजन बेसिक्स की यह केबल 480 एमबीपीएस का डाटा ट्रांसफर और 5 वोल्ट का पॉवर आउटपुट प्रदान करती है। यह केबल यूएसबी-आईएफ सर्टिफाइड है। इस केबल की कीमत 399 रुपये है।
अन्य विकल्प
Ambrane 20000 power bank
HP 64GB Class 10
Mi Compact Bluetooth Speaker
Boya BYM1
Konquer TimeS KTS
RIYA Portable Hanging Neck Fan



















