
यदि घर के लिए कुछ बड़ा सामान लेना हो तो आप त्यौहारों को इंतजार करते हैं। इसका कारण यह है कि एक तो इस दौरान नए प्रोडक्ट लॉन्च होते हैं और दूसरा कारण है कि काफी छूट दी जाती है। आफर्स का समय आ चुका है और यदि आप खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो इससे अच्छा मौका नहीं होगा। खास कर स्मार्ट टीवी के लिए तो कई आॅफर्स हैं। आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट का बिग बिलियन डे सेल चालू है और इस दौरान एलईडी और स्मार्ट टीवी पर अच्छी डील दे रहा है इसके अलावा इंस्टेंट कैश बैक भी उपलब्ध है। आगे हमनें टीवी की ऐसी की बेहतरीन 5 डील्स की जानकारी दी है।
शाओमी मी टीवी 4ए

शाओमी मी टीवी 4ए के 43-इंच वेरिएंट को कंपनी ने 22,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था लेकिन फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल में टीवी पर सीधे 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं यदि आप एचडीएफसी कार्ड से पेमेंट करते हैं तो अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। यानि 22,999 रुपये वाले स्मार्ट टीवी को 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 24-मेगापिक्सल के कैमरे वाले 15 फोन जो लेते हैं परफेक्ट सेल्फी
थॉमसन स्मार्ट टीवी एंड 4के स्मार्ट टीवी

टीवी सेग्मेंट में थॉमसन काफी जाना माना नाम है और हाल में कंपनी ने कई 43, 50 और 55 इंच स्क्रीन में कुछ मॉडल पेश किए हैं। इन टीवी पर भी काफी छूट दी जा रही है। खास बात यह कही जा सकती है कि थॉमसन के फुल स्मार्ट टीवी के प्राइस यहां 12,499 रुपये से शुरू हैं जबकि 4के टीवी को सिर्फ 16,999 रुपये में लिया जा सकता है। वहीं कंपनी का 43 इंच 4के टीवी 23,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं यदि आप एचडीएफसी क्रेडिट या डेविट कार्ड से खरीदारी कर रहे हैं तो 10 फीसदी का अतिरिक्त छूट भी मिलेगा। 5 दमादार स्मार्टफोन जो हैं शाओमी रेडमी 6ए से कहीं बेहतर
वीयू 40 इंच फुल एचडी टीवी
इस सेल में वीयू के टीवी पर भी काफी अच्छा आॅफर दिया जा रहा है। कंपनी के 40 इंच वाला स्मार्ट टीवी सिर्फ 18,999 रुपये में लिस्ट गया है। फुल एचडी रेजल्यूशन वाले इस टीवी की खरीदारी पर भी आपको 10 फीसदी का कैशबैक प्राप्त होगा यदि आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेविट कार्ड से खरीदारी करते हैं।
माइक्रोमैक्स 42 इंच टीवी
भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स के टीवी पर तो 50 फीसदी से ज्यादा की छूट मिल रही है। कंपनी के 42 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी की खरीदारी आप मात्र 17,999 रुपये में कर सकते हैं। इसके साथ ही यदि एक्सचेंज आॅफर में आप टीवी लेते हैं तो अतिरिक्त 8,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। वहीं माक्रोमैक्स का 40 इंच वाला फुल एचडी कैनवस स्मार्ट टीवी 18,499 रुपये में उपलब्ध है। साथ ही साथ दोनों मॉडल पर एचडीएफसी के कैशबैक आॅफर का भी लॉभ ले सकते हैं।
कोडैक एक्सस्मार्ट 40 इंच स्मार्ट टीवी
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल में कोडैक का एलईडी टीवी भी सुर्खियों में है। आप कोडैक के एक्सस्मार्ट 40 इंच स्मार्ट टीवी को सिर्फ 16,999 रुपये में ले सकते हैं। फुल एचडी रेजल्यूशन सपोर्ट करता है। इस टीवी पर भी एक्सचेंज आॅफर है और एचडीएफसी का 10 फीसदी इंस्टेंट कैश बैक भी दिया जा रहा है।












