
Amazon की एनुअल फ़ेस्टिवल सेल Amazon Great Indian Festival शुरू हो गई है। सेल को फिलहाल Amazon Prime मेंबर के लिए लाइव किया गया है। यह सेल 3 अक्टूबर से सभी रेगुलर बॉयर्स के लिए शुरू हो जाएगी। Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान कंपनी शानदार डील ऑफर कर रही है। अगर आप इस सेल के दौरान नया स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अमेजन पर स्मार्ट टीवी पर कई शानदार डील मिल रही हैं। इसके साथ ही HDFC बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। ऐसे में नया स्मार्ट टीवी की प्लानिंग कर रहे हैं तो अमेजन पर मिल रही डील्स का बेनिफिट ले सकते हैं। अगर आप प्राइम कस्टमर है तो आज ही सेल से खरीदारी कर सकते हैं। यहां हम आपको सेल के दौरान मिल रही बेस्ट स्मार्ट टीवी डील्स के बारे में बता रहे हैं।
Best Smart TV deals in Amazon Great Indian Festival
1. Redmi 126 cm (50 inches) 4K Ultra HD Android Smart LED TV
Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी के 50 इंच Redmi 126 cm 4K Ultra HD Android Smart LED TV पर सबसे दमदार डील मिल रही है। सेल के दौरान रेडमी का यह टीवी अमेजन पर 32,999 रुपये की क़ीमत में लिस्ट है, आमतौर पर यह टीवी 44,999 रुपये में लिस्ट रहता है। लेकिन अमेजन सेल के दौरान इस टीवी को मात्र 26,500 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। इसके साथ ही इस टीवी को ख़रीदने वाले बॉयर्स को Amaon Echo Dot (3rd Gen) को मात्र 499 रुपये की क़ीमत में ख़रीद सकते हैं।
- क़ीमत : 44,999 रुपये
- डील क़ीमत : 26,500 रुपये (बैंक और कूपन डिस्काउंट के साथ)
2. Sony Bravia 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart LED Google TV
अमेजन की फ़ेस्टिवल सेल के दौरान Sony का 55 इंच 4K टीवी पर भी शानदार डील ऑफ़र की जा रही है। अगर आप इस त्यौहार के सीज़न में सोनी का प्रीमियम स्मार्ट टीवी ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो देर न करे। एक लाख से ज़्यादा क़ीमत वाला सोनी का यह टीवी अमेजन सेल के दौरान 77,990 रुपये की क़ीमत पर लिस्ट किया गया है। इस टीवी पर 1500 रुपये का कूपन डिस्काउंट ऑफ़र किया जा रहा है। इसके साथ ही बॉयर्स बैंक डिस्काउंट का भी बेनिफिट ले सकते हैं।
- क़ीमत : 109,990
- डील क़ीमत : 71,490 (बैंक और कूपन डिस्काउंट के साथ)
3. LG 80 cm (32 inches) HD Ready Smart LED TV
अमेजन पर LG का 32 इंच स्मार्ट टीवी पर भी फ़ेस्टिवल सीज़न के दौरान अच्छी डील मिल रही है। सेल के दौरान LG का यह टीवी 17,499 रुपये की क़ीमत पर लिस्ट किया गया है। इस टीवी पर 1500 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफ सेल इस टीवी की कीमत 21,990 रुपये है। अमेजन फ़ेस्टिवल सेल पर इसके साथ ही इस टीवी पर बैंक डिस्काउंट का बेनिफिट भी ले सकते हैं। LG के इस स्मार्ट टीवी में सभी प्रमुख OTT ऐप्स Netflix, Hotstar, Prime video और Youtube समेत सभी ऐप्स को इंस्टॉल किया जा सकता है।
- क़ीमत : 21,990 रुपये
- डील क़ीमत : 13,949 रुपये (बैंक और कूपन डिस्काउंट के साथ)
4. AmazonBasics 108cm 4K Ultra HD Smart LED Fire TV
फ़ेस्टिवल सीज़न के दौरान अगर आप अफोर्डेबल क़ीमत पर 4K स्मार्ट टीवी ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अमेजन का होमब्रांड AmazonBasics आपके लिए बेहतर चॉइस हो सकती है। AmazonBasics का 43 इंच 4K टीवी पर सेल के दौरान शानदार डील मिल रही है। AmazonBasics 108cm 4K Ultra HD Smart LED Fire TV सेल में 22,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
- क़ीमत : 50,000 रुपये
- डील कीमत : 22,499 रुपये (बैंक और कूपन डिस्काउंट के साथ)
5. OnePlus 108 cm (43 inches) Y Series Full HD LED Smart Android TV 43Y1
अगर आप अफोर्डेबल प्राइसिंग पर OnePlus ब्रांड का स्मार्ट टीवी ख़रीदने चाहते हैं है तो अमेजन की फ़ेस्टिवल सेल Amazon Great Indian Festival आपके लिए काफी बेहतर ऑफर लेकर आया है। वनप्लस के 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत आमतौर पर 29,999 रुपये है, जिसे सेल के दौरान 22,249 रुपये की इफेक्टिव कीमत में आप अपने घर ला सकते हैं। यह वनप्लस की अफोर्डेबल Y सीरीज का FHD स्मार्ट टीवी है।
- क़ीमत : 29,999 रुपये
- डील क़ीमत : 22,249 रुपये (बैंक और कूपन डिस्काउंट के साथ)
6. Mi 125.7 cm (50 Inches) 4K Ultra HD Android Smart LED TV
इंडियन स्मार्ट टीवी मार्केट में Xiaomi नंबर वन पोजिशन में है। अमेजन की सेल के दौरान शाओमी के 50 इंच 4K स्मार्ट टीवी पर शानदार डील मिल रही है। Mi 125.7 cm (50 Inches) 4K Ultra HD Android Smart LED TV को अमेजन पर 41,999 रुपये की क़ीमत में लिस्ट किया गया था, जिसे सेल के दौरान मात्र 32,499 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।
- क़ीमत : 41,999 रुपये
- डील क़ीमत : 32,499 रुपये (बैंक और कूपन डिस्काउंट के साथ)
7. Samsung 108 cm (43 inches) The Frame Series 4K Ultra HD Smart QLED TV
अमेजन सेल के दौरान सैमसंग जैसे प्रीमियम ब्रांड के स्मार्ट टीवी पर भी जमकर ऑफ़र मिल रहे हैं। सैमसंग के 43 इंच बैजल लेस 4K स्मार्ट टीवी The Frame को दमदार डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। सैमसंग के इस टीवी की कीमत 89,900 रुपये है। Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान सैमसंग के इस टीवी को मात्र 57,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
- क़ीमत : 89,900 रुपये
- डील क़ीमत : 57,990 रुपये (बैंक और कूपन डिस्काउंट के साथ)
8. Kodak 102 cm (40 Inches) Full HD Certified Android LED TV
अमेजन सेल के दौरान अगर आप बजट प्राइस में अच्छा स्मार्ट टीवी ख़रीदना चाहते हैं तो Kodak आपके लिए अच्छी चॉइस हो सकती है। Kodak का 40 इंच Full HD स्मार्ट टीवी Kodak 102 cm (40 Inches) Full HD Certified Android LED TV को दिलचस्प क़ीमत पर घर ला सकते हैं। कोडैक के इस टीवी की क़ीमत 20,990 रुपये है, जिसे Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान 17,099 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।
- कीमत : 20,990 रुपये
- डील कीमत : 17,099 रुपये (बैंक और कूपन डिस्काउंट के साथ)
9. Samsung 108 cm (43 inches) Crystal 4K Series Ultra HD Smart LED TV
अगर आप शाओमी, रेडमी या दूसरे चाइनीज़ ब्रांड के स्मार्ट टीवी नहीं ख़रीदना चाहते हैं तो अमेजन पर सैमसंग जैसे ब्रांड का टीवी अफोर्डेबल प्राइस टैग के साथ ख़रीद सकते हैं। Samsung 108 cm (43 inches) Crystal 4K Series Ultra HD Smart LED TV स्मार्ट टीवी जिसकी क़ीमत 52,990 रुपये है। अमेजन ग्रेट इंडियन फ़ेस्टिवल सेल के दौरान इस टीवी मात्र 32,990 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।
- कीमत : 52,990 रुपये
- डील कीमत : 32,990 रुपये (बैंक और कूपन डिस्काउंट के साथ)
10. LG 108 cm (43 inches) 4K Ultra HD Smart LED TV
Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान सैमसंग, OnePlus ही नहीं बल्कि LG जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड का स्मार्ट टीवी भी अफोर्डेबल प्राइस टैग के साथ खरीदा जा सकता है। LG का 4K स्मार्ट टीवी LG 108 cm (43 inches) 4K Ultra HD Smart LED TV की मार्केट में क़ीमत 59,999 रुपये है, जिसके सेल के दौरान मात्र 32,499 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।
- कीमत : 59,999 रुपये
- डील कीमत : 32,499 रुपये (बैंक और कूपन डिस्काउंट के साथ)


















