19 जून से इस OTT पर देख सकेंगे Bhool Bhulaiyaa 2, डर के साथ छूट जाएगी हंसी भी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/06/bhool-bhulaiyaa-2.jpg

Bhool Bhulaiyaa 2 OTT Release: बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब Kartik Aaryan की फिल्म Bhool Bhulaiyaa 2 OTT Release के लिए तैयार है। इस Horror Comedy Movie को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से इस पहले ही यह जानकारी दे दी थी। लेकिन, अब इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। पिछले महीने बड़े पर्दे पर रिलीज हुई कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की यह फिल्म हंसाने के साथ-साथ आपको डराएगी भी।

Bhool Bhulaiyaa 2 OTT Release

आपको बता दें कि Bhool Bhulaiyaa 2 के स्ट्रीम राइट्स नेटफ्लिक्स (Netflix) को मिले हैं और फिल्म को थिएटर में रिलीज़ के बाद नेटफ्लिक्स पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। नेटफ्लिक्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी रिलीज डेट को लेकर ऐलान किया है। ‘भूल भुलैया 2’ 19 जून को ओटीटी पर आने वाली है। फैंस इस जानकारी के बाद से ही काफी खुश हैं क्योंकि बड़े पर्दे पर न देख पाने वाले दर्शक अब घर बैठे यह फिल्म देख सकेंगे। इसे भी पढ़ें: अरे वाह! इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक, जानें कब

Bhool Bhulaiyaa 2 में हैं ये किरदार

गौरतलब है कि Bhool Bhulaiyaa 2 साल 2007 में आई लोकप्रिय साइकोलोजिकल थ्रिलर भूल भुलैया का दूसरा पार्ट है। पहले पार्ट में अक्षय कुमार और विद्या बालन थे। वहीं, Bhool Bhulaiyaa 2 की कास्ट में सभी नए कलाकार Tabu, Kiara Advani और Sanjay Mishra आदि मौजूद हैं। लेकिन, पहले पार्ट की तरह ही दूसरे पार्ट में भी Rajpal Yadav को छोटे पंडित के रोल में दिखाई दिए हैं। इसे भी पढ़ें: OTT पर आ रही साउथ स्टार महेश बाबू की शानदार फिल्म, जानें कब और कहां होगी रिलीज

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की थी ताबड़तोड़ कमाई

बॉक्‍स ऑफिस पर बॉलिवुड फिल्‍मों का हाल बीते कुछ समय में बहुत बुरा रहा है। लेकिन, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ ने रिलीज के कई हफ्तों बाद भी कमाल कर दिया था। बड़े पर्दे पर रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 2’ ही एकमात्र हिंदी फिल्‍म है, जो 25 दिन बाद भी कमाई की। दरअसल, अनीस बज्‍मी के डायरेक्‍शन में बनी हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 2’ ने रिलीज के 25वें दिन को भी 1 करोड़ रुपये कमाए थे। एक दिन पहले रविवार को इस फिल्‍म ने 3.25 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्‍म ने अब तक 168.98 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।