
गेमिंग स्मार्टफोंस के लिए पहचाने जाने वाले Black Shark ब्रांड ने मार्च महीने में एक साथ दो पावरफुल फोन Black Shark 3 और Black Shark 3 Pro लॉन्च किए थे जो 5,000 एमएएच बैटरी और 12 जीबी की दमदार रैम मैमोरी से लैस थे। ब्लैकशार्क 3 की सफलता के बाद अब कंपनी की इसी सीरीज़ का विस्तार करते हुए एक और नया फोन Black Shark 3S लेकर आई है। यह फोन भी फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारा गया है जो हाईएंड डिवाईसेज़ से लैस है।
Black Shark 3S
ब्लैकशार्क 3एस को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसमें किसी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है। Black Shark 3S की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है जो एचडीआर10+ फीचर से लैस है।
Black Shark 3S को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर पर पेश किया गया है जो जॉययूआई 12 के साथ काम करता है। इसी तरह फोन में प्रोसेसिंग के लिए 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 7एनएम तकनीक पर रन करने वाला क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 650 जीपीयू सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Black Shark 3S ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.25 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ब्लैक शार्क 3एस में एफ/2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Black Shark 3S डुअल सिम फोन है जो डुअल 4जी वोएलटीई के साथ ही डुअल मोड 5जी भी सपोर्ट करता है। ब्लैक शार्क 3एस को कपंनी की ओर से 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128जीबी, 256जीबी व 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 65वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,720एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।
कीमत
ब्लैक शार्क 3एस के 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3999 युआन यानि तकरीबन 42,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4299 युआन यानि तकरीबन 46,500 रुपये तथा 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4799 युआन यानि तकरीबन 51,400 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।























