boltt Ace और Evo स्मार्टफोन का डिजाइन लॉन्च से पहले हुआ रिवील, 25 अगस्त को होगी एंट्री, देखें पहला लुक

Fire-Boltt के नए स्मार्टफोन ब्रांड boltt ने अपने आगामी स्मार्टफोंस Ace और Evo का डिजाइन आधिकारिक तौर पर शेयर कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन 25 अगस्त को भारत में लॉन्च किए जाएंगे। वहीं, लॉन्च से पहले ब्रांड ने इन फोंस के स्लिम डिजाइन, कलर ऑप्शन और प्रीमियम फिनिश की झलक दिखाई है। इसके साथ ही boltt ने Flipkart के साथ बड़ी साझेदारी का भी ऐलान किया है। जिसके तहत कंपनी Flipkart Freedom Sale 2026 की टाइटल स्पॉन्सर बनी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
boltt Ace और Evo का डिजाइन
कंपनी के अनुसार, boltt Ace और boltt Evo की मोटाई सिर्फ 7.95mm है। जिससे ये अपने सेगमेंट के सबसे स्लिम स्मार्टफोंस में शामिल हो सकते हैं। दोनों डिवाइस में three-layer construction दिया गया है। जिसमें फ्रंट शेल, मिडिल फ्रेम और रियर कवर शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि यह डिजाइन बेहतर इन-हैंड फील देने के साथ मजबूती और टिकाऊपन भी प्रदान करेगा।
कलर ऑप्शन की बात करें तो Ace सीरीज को आकर्षक Wine Red फिनिश में पेश किया जाएगा। जबकि Evo सीरीज Arctic White कलर में दिखाई गई है। कंपनी का दावा है कि प्रीमियम फिनिश और स्लिम प्रोफाइल दोनों स्मार्टफोन को अपने सेगमेंट में अलग बनाते हैं।
25 अगस्त को होगी लॉन्चिंग
boltt ने पहले ही पुष्टि की है कि boltt Ace और boltt Evo स्मार्टफोन 25 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाएंगे। फिलहाल कंपनी ने इनके प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी या कीमत जैसी अन्य जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट के करीब आते ही कंपनी इनसे जुड़े बाकी फीचर्स को भी टीज कर सकती है।
Flipkart Freedom Sale 2026 का बना टाइटल स्पॉन्सर
स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री के तुरंत बाद boltt ने Flipkart के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इन फोंस की माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। कंपनी Flipkart Freedom Sale 2026 की Title Sponsor बनी है। इसके जरिए boltt का लक्ष्य देशभर के ग्राहकों, खासकर बड़े महानगरों के साथ-साथ मध्यम और छोटे शहरों के ग्राहकों तक भी अपनी पहुंच मजबूत करने का है।
Flipkart Freedom Sale 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से Flipkart Plus, Black और VIP मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस के साथ होगी। इसके बाद 8 अगस्त से सभी ग्राहकों के लिए सेल शुरू होगी। जो 15 अगस्त तक चलने की उम्मीद है। इस दौरान boltt की ब्रांडिंग पूरे सेल कैंपेन में प्रमुखता से दिखाई जाएगी।
boltt, Fire-Boltt के कनेक्टेड डिवाइस इकोसिस्टम और टेक्नोलॉजी एक्सपीरियंस के साथ स्मार्टफोन कैटेगरी में उतरा है। कंपनी का कहना है कि Flipkart के साथ यह साझेदारी उसके ग्राहकों तक तेजी से पहुंच बनाने की रणनीति का अहम हिस्सा है। जिससे शुरुआती दौर में ब्रांड अवेयरनेस बढ़ाने और भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मजबूत पहचान बनाने में मदद मिलेगी। आने वाले हफ्तों में कंपनी अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो से जुड़ी और जानकारी भी शेयर करेगी। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।