BSNL 4G बीटा हुआ लॉन्च, जानें क्या आपको मिलेगी ये फास्ट सर्विस

Join Us icon
Highlights

  • BSNL ने अमृतसर में 4G बीटा ट्रायल शुरु कर दिया है।
  • नेटवर्क स्पीड, 4G कनेक्टिविटी जैसी चीजों का फीडबैक लिया जाएगा।
  • कंपनी जल्द 4G प्रीपेड सिम उपलब्ध करा सकती है।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने 4G सर्विस को लाइव कर दिया है। हालांकि, अभी कंपनी ने 4G बीटा ट्रायल को पंजाब के अमृतसर में लाइव कर दिया है। लेकिन कंपनी के बीटा ट्रायल लॉन्च होने के बाद अब इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि कंपनी आने वाले कुछ महीनों के अंदर देश में इस सर्विस को लॉन्च क देगी। साथ ही हम उम्मीद कर सकते हैं कि BSNL 4G लाइव होने के बाद प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को परेशानी हो सकती है।

बांटी जाएंगी प्रीपेड सिम

4G बीटा लॉन्च के मौके पर अधिकारियों ने बताया कि बीएसएनएल की ओर से प्रीपेड सिम बांटी जाएंगी। वहीं, कंपनी इस बीटा ट्रायल के दौरान 4G कनेक्टिविटी और नेटवर्क स्पीड जैसी चीजों को लेकर फीडबैक एकत्रित करेगी। इस फीडबैक कीम मदद से बीएसएनएल 4G सर्विस को और बेहतर किया जा सकेगा।

1 lakh new bsnl mobile tower to install in india improve Network coverage and 4g service

गौरतलब है कि BSNL ने 200 लाइव नेटवर्क साइट को पंजाब के फिरोजपुर, पठानकोट और अमृतसर में उपलब्ध करा दिया है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि BSNL का लक्ष्य है कि 2023 के अंत तक देश के सभी हिस्सों में 4G सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

शहरों के साथ गांवों तक मिलेगी 4G कनेक्टिविटी

BSNL ने दावा किया है कि उसकी 4G सेवा स्वदेशी है। इसके अलावा BSNL ने पहले ही भारत में 1 लाख 4G नेटवर्क के रोल आउट के लिए टाटा और अन्य कंपनियों को ऑर्डर दिया है। BSNL का लक्ष्य है कि 2023 के अंत तक देश के सभी हिस्सों में 4G सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। BSNL दिल्ली और मुंबई के साथ ही दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में 4जी नेटवर्क उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रहा है।

Jio-Airtel की बड़ी टेंशन

BSNL के 4G नेटवर्क को देशभर में रोल आउट करने से जियो और एयरटेल को बड़ा झटका लगना तय माना जा रहा है। वहीं, BSNL का 4G नेटवर्क अधिक किफायती हो सकता है। लेकिन, अभी 4G प्लान की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। BSNL के 4G नेटवर्क को अभी बीटा फेज में है, लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि यह आने वाले हफ्तों और महीनों में देश भर के अधिक से अधिक स्थानों पर लॉन्च किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here