अरे वाह! Free मिल रहा 75GB डाटा, 31 अगस्त तक कर लें ये रिचार्ज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/08/Telecom-News.jpg

BSNL Offer 75GB Data Free: अगर आप BSNL यूजर्स हैं तो आपके पास भी फ्री में 75GB डाटा पाने का शानदार मौका है। दरअसल, कंपनी ने इस महीने के शुरुआती हफ्ते में ही स्वतंत्रता दिवस के मौके अपने यूजर्स के लिए शानदार ऑफर लेकर आई थी, जिसके तहत दो रिचार्ज पर यूजर्स को 75GB डेटा फ्री दिया जा रहा है। लेकिन कंपनी का यह जबर्दस्त ऑफर 31 अगस्त तक ही वैध है। इसलिए हम आपको सलाह देंगे कि अगर आप भी Free 75GB Data का लाभ लेना चाहते हैं तो जल्द से जल्द नीचे बताए गए प्लान से रिचार्ज करा लें।

BSNL Offer

बीएसएनएल अपने दो पॉप्युलर वार्षिक प्लान के साथ 75GB डाटा दे रही है। ये प्लान 2399 रुपये और 2999 रुपये के हैं। इन दोनों ही प्लान में डेली 3जीबी तक डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई लाभ दिए जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL 4G Launch: आपके BSNL SIM में 4G नेटवर्क का सपोर्ट है या नहीं? ऐसे करें चेक

BSNL Rs 2999 Recharge

BSNL के 2999 रुपये वाले रिचार्ज में यूजर्स को 365 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा प्लान में यूजर्स को डेली 3GB डाटा दिया जाता है। इसके अलावा यूजर्स को फ्री में 75GB data एक्स्ट्रा मिलेगा। इस हिसाब से ग्राहकों को 1170GB कुल डाटा इस्तेमाल के लिए दिया जाएगा। वहीं, इस प्लान में वॉयस कॉलिंग अनलिमिटेड मिलती है। साथ ही रिचार्ज में प्रतिदिन 100 SMS, PRBT और Eros Now का 30 दिनों का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

BSNL का 2399 रुपये वाला प्लान

BSNL के 2399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी 365 दिनों की वैधता मिलती है। वहीं, यूजर्स को प्लान में डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। वहीं अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो ओटीटी का फायदा देते हुए कंपनी अपने प्लान में 30 दिन के लिए इरोज़ नाउ का भी फ्री सब्सक्रिप्शन प्रदान करती है। इसके अलावा रिचार्ज में भी यूजर्स को 75 GB डाटा एकस्ट्रा मिलता है। इस हिसाब से ग्राहकों को 803 GB का कुल डाटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा। साथ ही प्लान में 30 Days के लिए PRBT का लाभ मिलेगा। इसे भी पढ़ें: BSNL के बेस्ट 90 दिन वैलिडिटी वाले रिचार्ज, कॉलिंग के साथ डाटा मिलेगा फ्री

75GB डाटा वाला रिचार्ज

BSNL ने हाल ही में 2022 रुपये वाला रिचार्ज पेश किया था। डाटा की बात की जाए तो इस प्लान में हर महीने 75GB डाटा दिया जाता है। हालांकि, यह डाटा लाभ सिर्फ 60 दिनों के लिए मिलता है। इसके अलावा एक बार जब आप मौजूदा डाटा प्लान खत्म कर लेंगे तो स्पीड 40 केबीपीएस तक कम हो जाएगी। प्लान में नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है और साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। आजादी का अमृत महोत्सव PV_2022 के हिस्से के रूप में, बीएसएनएल ने यह नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया था। हालांकि, यह एक एक लिमिटेड टाइम के लिए लॉन्च किया गया प्लान है। यह प्लान 31 अगस्त तक खरीद के लिए उपलब्ध है।