Holi धमाका ऑफर: BSNL इन दो प्लान में दे रहा एक्स्ट्रा बेनिफिट्स, जानें फुल डिटेल

Join Us icon

होली के खास मौके पर सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपने 9 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स को एक शानदार गिफ्ट दिया है। ग्राहकों के लिए होली धमाका ऑफर की घोषणा करते हुए कंपनी ने अपने दो सबसे पॉपुलर लॉन्ग-टर्म प्लान में अतिरिक्त दिनों की वैधता जोड़ दी है। जी हां, कंपनी के ₹1,499 वाले प्लान में अब 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी, जबकि पहले यह 336 दिनों के लिए वैध था। वहीं, दूसरी ओर 2,399 रुपये के प्लान में पहले 395 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, लेकिन अब 30 दिन एक्स्ट्रा यानी 425 दिन की वैधता मिलेगी। आइए आगे आपको इन प्लान की फुल डिटेल जानकारी देते हैं।

BSNL के 1,499 रुपये वाले प्लान की डिटेल

  • अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग – पूरे एक साल तक बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं।
  • 100 SMS/Day – रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलेंगे।
  • 24GB डाटा – यह प्लान उन यूजर्स के लिए आदर्श है जो कम डेटा का उपयोग करते हैं और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं।

BSNL के 2,399 रुपये वाले प्लान की डिटेल

  • BSNL ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। 2,399 रुपये के प्लान में पहले 395 दिनों की वैलिडिटी और रोजाना 2GB डाटा मिलता था, लेकिन होली के मौके पर कंपनी ने इसे और भी फायदेमंद बना दिया है।
  • अब इस प्लान में एक महीने की अतिरिक्त वैधता दी जा रही है, यानी ग्राहकों को अब 425 दिनों की वैलिडिटी और कुल 850GB डाटा मिलेगा। खास बात यह है कि इस अतिरिक्त लाभ के लिए ग्राहकों को कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा।
  • इस प्लान में लंबी वैलिडिटी के साथ कई अन्य बेनेफिट्स भी शामिल हैं। ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे वे देशभर में किसी भी नेटवर्क पर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के बात कर सकते हैं। इसके अलावा, रोजाना 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा।
  • अगर प्रति दिन की लागत निकाली जाए, तो ग्राहकों को यह प्लान महज 5.5 रुपये प्रति दिन में उपलब्ध होगा, जिसमें वे 14 महीने तक डाटा, कॉलिंग और SMS का आनंद ले सकते हैं।

Note: अगर आप BSNL के इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि यह ऑफर केवल 31 मार्च तक वैध है। आप BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या BSNL सेल्फकेयर ऐप के जरिए इस प्लान का रिचार्ज कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here