Holi से पहले BSNL ग्राहकों को तोहफा, इस प्लान में बढ़ी 1 महीने की वैधता और 60GB डाटा एक्स्ट्रा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/BSNL-1.jpg

बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए होली स्पेशल प्लान लेकर आया है। दरअसल, कंपनी ने अपने एक प्लान की वैलिडिटी एक महीने तक बढ़ा दी है और इसके लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। जानकारी के अनुसार अब BSNL के 395 दिन वैलिडिटी वाले प्लान में 425 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद ग्राहकों को लगभग 14 महीने तक वैलिडिटी की टेंशन लेने की जरूरत नहीं होगी।

BSNL के 2,399 रुपये वाले प्लान पर बड़ा फायदा

BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। 2,399 रुपये के प्लान में पहले 395 दिनों की वैलिडिटी और रोजाना 2GB डाटा मिलता था, लेकिन होली के मौके पर कंपनी ने इसे और भी फायदेमंद बना दिया है।

अब इस प्लान में एक महीने की अतिरिक्त वैधता दी जा रही है, यानी ग्राहकों को अब 425 दिनों की वैलिडिटी और कुल 850GB डाटा मिलेगा। खास बात यह है कि इस अतिरिक्त लाभ के लिए ग्राहकों को कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा।

क्या-क्या फायदे मिलेंगे?

इस प्लान में लंबी वैलिडिटी के साथ कई अन्य बेनेफिट्स भी शामिल हैं। ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे वे देशभर में किसी भी नेटवर्क पर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के बात कर सकते हैं। इसके अलावा, रोजाना 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। अगर प्रति दिन की लागत निकाली जाए, तो ग्राहकों को यह प्लान महज 5.5 रुपये प्रति दिन में उपलब्ध होगा, जिसमें वे 14 महीने तक डाटा, कॉलिंग और SMS का आनंद ले सकते हैं।