
Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिसका नाम Kavach Number रखा गया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर महिला ग्राहकों की सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से महिलाएं अब ऑफलाइन रिचार्ज स्टोर पर अपना असली मोबाइल नंबर बताए बिना भी अपने सिम का रिचार्ज करवा सकेंगी।
आज भी कई जगहों पर खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में लोग मोबाइल रिचार्ज के लिए दुकानों पर जाते हैं। ऐसे मामलों में ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर दुकानदार को बताना पड़ता है। कई बार इस वजह से नंबर लीक होने या अनचाहे कॉल और मैसेज आने की समस्या सामने आती है। इसी समस्या को कम करने के लिए BSNL ने यह नया Kavach Number फीचर शुरू किया है।
क्या है BSNL Kavach Number?
Kavach Number एक 10 अंकों का वैकल्पिक नंबर होता है, जो यूजर के असली मोबाइल नंबर से लिंक रहता है। जब यह फीचर एक्टिवेट किया जाता है, तो यूजर को SMS के जरिए यह Kavach नंबर मिल जाता है। इसके बाद रिचार्ज कराने के समय असली मोबाइल नंबर की जगह इसी Kavach नंबर रिटेलर को बताया जा सकता है। रिचार्ज सीधे यूजर के असली BSNL नंबर पर ही लागू हो जाता है। इस तरह यह नंबर महिलाओं के मोबाइल नंबर के लिए एक तरह का सुरक्षा कवच बनकर काम करता है और उनकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
Your phone number is personal.
Keep it that way.Show your Kavach number at a BSNL store and recharge without revealing your real number.
BSNL Kavach – Recharge with Privacy.#BSNLKavach #RechargeSecurely #WomenSafetyMatters @CMDBSNL @robertravi21 pic.twitter.com/U2ZJskiGcW
— BSNL India (@BSNLCorporate) March 10, 2026
कैसे काम करता है यह फीचर?
BSNL का Kavach फीचर एक्टिवेट करना काफी आसान है। इसके लिए यूजर्स को अपने BSNL नंबर से कस्टमर केयर पर कॉल करना होगा।
- स्टेप 1: अपने BSNL नंबर से 1800 180 1503 या 1500 पर कॉल करें।
- स्टेप 2: कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से बात करके Kavach Number एक्टिवेशन की रिक्वेस्ट करें।
- स्टेप 3: फीचर एक्टिवेट होने के बाद आपको SMS के जरिए एक 10-डिजिट Kavach नंबर मिल जाएगा।
- स्टेप 4: अब आप ऑफलाइन रिचार्ज स्टोर पर इसी नंबर को बताकर रिचार्ज करवा सकते हैं।
हालांकि यह नंबर स्थायी नहीं होता। कुछ समय बाद यह एक्सपायर हो जाता है, इसलिए अगली बार रिचार्ज कराने से पहले नया Kavach नंबर जनरेट करना पड़ सकता है।
महिलाओं के लिए क्यों उपयोगी है यह फीचर?
BSNL का यह नया फीचर खासतौर पर महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इससे उनका असली मोबाइल नंबर सार्वजनिक होने से बचता है और अनचाहे कॉल या मैसेज का खतरा भी कम हो जाता है। यह सुविधा खासकर टियर-3 और टियर-4 शहरों या ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है, जहां अभी भी ऑफलाइन रिचार्ज का इस्तेमाल ज्यादा होता है।
Kavach Number के अलावा, BSNL ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई अन्य फीचर्स भी शुरू किए हैं। इनमें स्पैम कॉल ब्लॉकिंग सर्विस और ऐप के भीतर प्राइवेसी सेटिंग्स जैसे विकल्प शामिल हैं। इन सेवाओं का उद्देश्य यूजर्स, खासकर महिला ग्राहकों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद डिजिटल कम्युनिकेशन वातावरण तैयार करना है।
कुल मिलाकर BSNL का यह नया Kavach Number फीचर उन महिलाओं के लिए एक उपयोगी कदम माना जा रहा है, जो अपनी प्राइवेसी बनाए रखते हुए ऑफलाइन तरीके से मोबाइल रिचार्ज करना चाहती हैं।









