ये कंपनी हर दिन फ्री में दे रही 5GB डाटा, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Join Us icon

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक प्रमोशनल ऑफर पेश किया है, जिसके तहत वह चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पर मुफ्त में 5GB हाई-स्पीड डाटा दे रही है। मुफ्त डाटा को कंपनी 22 दिनों की वैधता के साथ पेश कर रही है और बीएसएनएल ग्राहकों को ऑपरेटर के मल्टी-रिचार्ज सुविधा का उपयोग करके अपने अकाउंट को रिचार्ज करने के लिए ऑप्शन मिलता है। सर्कुलर के मुताबिक, अभी कंपनी के चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल के प्रीपेड यूजर्स को कॉम्प्लिमेंट्री 5जीबी डेटा ऑफर का लाभ दिया जा रहा है।

बीएसएनएल चेन्नई डिवीजन द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार 5GB हाई-स्पीड एडिशनल डाटा लाभ 5 स्पेशल टैरिफ वाउचर्स (STV) और प्रीपेड वाउचर्स के साथ मिलेगा। जिन STV पर 5जीबी एक्स्ट्रा डेटा की पेशकश की जा रही है, उनमें 98 रुपए, 99 रुपए, 118 रुपए, 187 रुपए और 319 रुपए वाले STV शामिल हैं। इसके साथ ही जिन प्रीपेड वाउचर्स के साथ यह बोनस डाटा मिल रहा है उनमें 186 रुपए, 429 रुपए, 485 रुपए, 666 रुपए और 1999 रुपए वाले प्लान शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, कंपनी दे रही 50 रुपए तक टॉकटाइम

नया प्रमोशनल ऑफर 19 नवंबर तक वैध है। इसके अलावा यह ऑफर पैन-इंडिया के आधार पर लागू है। इसका मतलब यह है कि बीएसएनएल के किसी भी सर्किल में ग्राहक अपनी मल्टी-रिचार्ज सुविधा का उपयोग करते समय अतिरिक्त 5GB हाई-स्पीड डाटा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। डाटा लाभ केवल 22 दिनों के लिए ही मान्य होगा। इसे भी पढ़ें: BSNL 2399 Vs Jio 2399: देखें किसका लॉन्ग टर्म प्लान है अच्छा?

600 रुपए वाले ब्रॉडबैंड प्लान की वैधता बढ़ी

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए प्रोमोशनल प्लान के रूप में 600 रुपये की कीमत वाला एक ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया था जो 27 जुलाई तक के ही वैध था। लेकिन अब कंपनी ने ग्राहकों के लिए इस प्लान की वैलिडिटी भी बढ़ा दी है। बीएसएनएल यूजर अब आने वाली 27 अक्टूबर पर इस प्लान का रिचार्ज करवा सकेंगे। प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो 600 रुपये में यूजर्स को कुल 300GB डाटा दिया जा है जो 40Mbps की स्पीड से काम करता है। 300जीबी खत्म होने के बाद उपभोक्ता 2Mbps की स्पीड पर इंटरने चला सकते हैं। इसके साथ ही प्लान में अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉलिंग भी फ्री मिल रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here