बीएसएनएल की विंग्स ऐप से होगी बिना मोबाइल नेटवर्क के कॉल, देने हंगे 1,099 रुपए

Join Us icon

अगर आप भी ऐसी जगह रहते हैं जहां मोबाइल नेटवर्क की कनेक्टिविटी काफी खराब है तो भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से पेश की गई नई सर्विस आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। दरअसल, बीएसएनएल ने ऑफिशियल तौर पर अपनी विग्स ऐप्लिकेशन को लॉन्च कर दिया है।

एंडरॉयड मोबाइल यूजर्स के लिए पेश की गई इस सर्विस का फायदा सबसे ज्यादा खराब मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी वाले इलाकों में रहने वाले यूजर्स को होगा। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं, इसकी मदद से यूजर्स मोबाइल नेटवर्क न होने पर ऐप और वाई-फाई की मदद से इंटरनेट कॉलिंग कर सकेंगे।

bsnl-wings-app

बीएसएनएल ने लॉन्च किया 78 रुपए का प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन मिलेगा 3जीबी डाटा

विंग्स ऐप को इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को पहले बीएसएनएल की वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। यूजर्स आइडेंटिटी प्रूफ समेत अपना पता और फोटो अपलोड करने के बाद इस सर्विस के लिए रजिस्टर किया जा सकेगा। इसके बाद यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर से विंग्स ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद मैसेज के जरिए आए विंग्स पिन को एंटर करना होगा। इसके बाद एक साल के लिए 1,099 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, नए ग्राहकों के लिए यह सर्विस एक महीने फ्री रहेगी।

बीएसएनएल यूजर्स के लिए खुशखबरी, बंपर ऑफर की उपलब्धता बड़ी

बीएसएनएल का इस सर्विस को लेकर कहना है कि वह ग्राहको का वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) एक्सपीरियंस बेहतर बनाना चाहती है। यह ऐप उन जगहों पर भी कॉलिंग की सुविधा देगा जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचते जैसे बेसमेंट्स या मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स में यह समस्या ज्यादा होती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here