BSNL की 4G लॉन्चिंग का बजा बिगुल, जानें डिटेल

Join Us icon

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने देश के पहले स्वदेशी 4G नेटवर्क को स्थापित कर दिया है। इसके अलावा हाल ही में इस मेड इन इंडिया नेटवर्क से रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 4G नेटवर्क की पहली टेस्टिंग कॉल की थी। वहीं, अब खबर सामने आई है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) सितंबर 2022 की समय सीमा तक अपनी 4 जी सेवाओं को शुरू कर सकती है। इसके अलावा रोलआउट से पहले BSNL को अपनी 4जी सर्विस से 900 करोड़ रुपये तक के मुनाफे की उम्मीद है।

BSNL 4G

PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार दूरसंचार राज्य मंत्री ने बीएसएनएल द्वारा 4जी रोलआउट के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा कि बीएसएनएल ने अपनी 4 जी सेवाओं के रोलआउट के लिए सितंबर 2022 का टाइम दिया है। वहीं, रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने प्री-पेड प्लान 25 फीसदी तक महंगे किए हैं। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के इस फैसले के बाद ग्राहकों में गुस्से में हैं और लोग BSNL को सपोर्ट कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: अब BSNL ने नाराज किए अपने यूजर्स, बंद कर दिया ये सस्ता रिचार्ज प्लान

bsnl

आपको बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने टेलीकॉम सेक्टर में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी FDI को मंजूरी दी थी। इसके साथ ही सरकार ने दूरसंचार कंपनियों को स्पेक्ट्रम चार्ज और एजीआर के बकाये पर 4 साल का मोरेटोरियम देने का भी निर्णय लिया था। इसे भी पढ़ें: Jio से भी धाकड़ है BSNL का ये 200 रुपये से कम कीमत वाला प्लान, ज्यादा डाटा के साथ मिलेंगे कई लाभ

क्या 4G से BSNL दे पाएगी Jio-Airtel के 5G को टक्कर?

Jio, Airtel और Vodafone idea इंडिया में काफी समय से 4G नेटवर्क उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं, यह तीनों ही टेलीकॉम कंपनियां अब 5G की टेस्टिंग कर जल्द ही इंडिया में 5G नेटवर्क देने की कोशिश में हैं। लेकिन, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या 4G से BSNL प्राइवेट कंपनियों के 5G को टक्कर दे पाएंगी। हालांकि, 4G आ जाने से BSNL के कस्टमर्स को काफी फायदा मिलेगा। कनेक्टिविटी में मात खाने की वजह से BSNL के कस्टमर्स लगातार कम हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here