
Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) काफी समय से अपने यूजर्स को सरप्राइज कर रहा है। वहीं, एक बार फिर अपने ग्राहकों को खुशखबरी देते हुए कंपनी ने अपने सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान में से एक प्लान को वापस ले आया है। दरअसल, BSNL ने प्रमोशनल भारत फाइबर (एफटीटीएच) ब्रॉडबैंड प्लान्स में से एक फाइबर एक्सपीरियंस 399 रुपए के प्लान को तत्काल प्रभाव से अगले 90 दिनों के लिए फिर से लॉन्च करने की घोषणा की है। आपको याद दिला दें कि बीएसएनएल ने शुरुआत में इस प्लान को गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल दूरसंचार सर्किलों में लॉन्च किया था।
BSNL का 399 रुपए वाला प्लान
इसके अलावा कंपनी की ओर से यह प्लान 17 अक्टूबर 2021 को बंद हो गया था क्योंकि यह 90 दिनों का प्रमोशनल टाइम के लिए लाया गया था। लेकिन, दिवाली का मौका देखते हुए बीएसएनएल ने फिर से 90 दिनों के लिए प्लान को शुरू करने का फैसला किया है। इसका फायदा उन ग्राहकों को होगा जो कम कीमत में एक शानदार ब्रॉडबैंड प्लान की तलाश कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL का सरप्राइज: 4 महीने तक इन यूजर्स को फ्री देगा इंटरनेट, जानें क्या है यह ऑफर
अब बात करते हैं कि इस प्लान में बेनिफिट्स क्या-क्या मिलते हैं। 399 रुपए वाले इस एफटीटीएच प्लान में यूजर्स को 1000 जीबी डाटा मिलता है, जिसमें डाउनलोड स्पीड 30 एमबीपीएस मिलेगी। इसके अलावा 1000GB के बाद स्पीड घटकर 2Mbps हो जाएगी। ‘फाइबर एक्सपीरियंस 399’ प्लान चुनने वाले ग्राहक 6 महीने के बाद अपने आप फाइबर बेसिक 449 प्लान में बदल जाएंगे। ‘फाइबर एक्सपीरियंस 399’ बिना किसी एडिशनल कीमत के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: सरकारी कंपनी BSNL ने Reliance Jio को दिया धोबी पछाड़, इस प्लान के आगे अंबानी भी हुआ ढेर
लेटेस्ट वीडियो
इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
आपको बता दें कि यह प्लान सिर्फ नए ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए ही है। 399 रुपए की कीमत के साथ ग्राहकों को जीएसटी का भी भुगतान करना होगा। वहीं, यह प्लान फिर से लाइव हो चुका है, जिसके लिए यूजर्स ऑनलाइन कंपनी की साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।





















