
सरकारी टेलिकॉम भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) काफी समय से अपने शानदार प्लान के दम पर मार्केट में छाई हुई है। कंपनी के कम कीमत में आ रहे दमदार प्लान की बदौलत ही ग्राहक अब एक बार फिर बीएसएनएल की तरह रुख कर रहे हैं। हाल ही में कंपनी मोबाइल फोन यूजर्स के लिए कुछ शानदार प्लान पेश किए हैं। वहीं, अब इस बार कंपनी ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है।
इस बार BSNL ने अपने FTTH ब्रॉडबैंड प्लान्स ( 777 रुपए और 1,277 रुपए) में बदलाव किया है। इससे पहले कंपनी ने इन प्लान को FUP लिमिट के साथ पेश की थी। वहीं, कंपनी ने साल 2019 की शुरुआत में FTTH प्लान्स को रिवाइस करके डेली डाटा देना शुरू किया था। इसे भी पढ़ें: बीएसएनएल के इन प्लान से होगा आईपीएल 2019 का मजा दोगुना, मुफ्त मिलेगी यह सेवा
फरवरी में BSNL ने 777 रुपए के प्लान में बदलाव किया था, जिसके बाद इस प्लान में 18जीबी डाटा 50एमबीपीएस की स्पीड के साथ मिलता था। अब इस प्लान को बदलकर ‘500जीबी प्लान’ में कंवर्ट कर दिया है। दूसरी तरफ बीएसएनएल ने 1277 रुपए वाले प्लान में भी बदलाव कर दिया है। पहले इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 25जीबी डाटा दिया जाता था। बदलाव के बाद से इसमें यूजर्स को बिलिंग साइकल पर कुल 750जीबी डाटा दिया जा रहा है। लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 2Mbps की हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: बीएसएनएल के इन यूजर्स को फ्री में मिल रहा है इंटरनेट, हर दिन मिलेगा 5जीबी डाटा
कुछ समय पहले कंपनी ने अपने 666 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया था। बीएसएनएल के इस प्लान के साथ प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। अगर बात करें बदलाव की तो बीएसएनएल के इस प्लान में वैधता को लेकर बदलाव देखने को मिलेगा।
बीएसएनएल के 666 रुपए वाले प्रीपेड प्लान पहले 129 दिनों की वैधता के साथ आता था, लेकिन अब इस प्लान के साथ आपको 122 दिनों की वैधता मिलेगी। इसका मतलब इस बार हुए बदलाव में आपका फायदा नहीं बल्कि नुकसान हुआ है। लेकिन, वैधता के अलावा एक फायदा आपको इस प्लान में पहले से ज्यादा मिलागा।
बता दें कि कुछ समय पहले सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार 30 नवंबर 2018 तक निजी सेवा प्रदाताओं की बाजार हिस्सेदारी 89.99 फीसदी थी, जबकि सरकारी कंपनियां बीएसएनएल और एमटीएनएल की बाजार हिस्सेदारी 10.01 फीसदी थी। बीएसएनएल ने नवंबर में 3.78 लाख नए ग्राहक जोड़े, जिससे कंपनी के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 11.38 करोड़ हो गई थी। अभी के आंकड़े सामने नहीं आए हैं।





















