Jio को चुनौती देने के लिए इस कंपनी ने की बड़ी प्लानिंग, जानें क्या है पूरा मामला

Join Us icon

इंडियन टेलीकॉम सेक्टर में दूसरी कंपनियों को कड़ी चुनौती पेश करते रिलांयस जियो ने हाल ही में अपने नेटवर्क पर वाॅयस काॅलिंग फिर से अनलिमिटेड फ्री करने का ऐलान किया था। वहीं, सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL भी अपने यूजर्स को लुभाने का कोई भी मौका नहीं हाथ से जाने नहीं दे रही है। कंपनी ने अब जियो को चुनौती देने के लिए अपने दो पुराने प्लान्स को रिवाइज किया है। बीएसएनएल के 399 रुपए और 525 रुपए वाले पोस्टपेड प्लान्स में पहले से ज्यादा बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं।

इन प्लान को रिवाइज कर बीएसएनएल एक बड़ी प्लानिंग में है, जिससे वह जियो की तरह ही दूसरी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी चुनौती दे सके। अगर बात करें BSNL के दोनों पोस्टपेड प्लान की, जिन्हें रिवाइज किया गया है तो इन प्लान्स में हर महीने 85जीबी तक डेटा ऑफर किया जा रहा है। इतना ही नहीं, इन प्लान में कंपनी यूजर्स को 255जीबी तक का रोलओवर डाटा बेनिफिट भी ऑफर कर रही है। इसे भी पढ़ें: डेली 2GB डाटा के साथ BSNL लाया नया प्लान, कॉलिंग भी होगी फ्री
BSNL offering free sim card know how to avail benefits

399 रुपए वाला प्लान

इस प्लान में हर महीने 70जीबी डाटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा यह प्लान 210जीबी के रोलओवर डाटा बेनिफिट के साथ आता है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

525 रुपए वाला प्लान

525 रुपए वाले मंथली रेंटल प्लान में कंपनी की ओर से हर महीने 85जीबी डाटा दिया जाता है। इसके अलावा प्लान में 255जीबी तक का डाटा रोलओवर की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं 399 रुपए वाले प्लान और इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस का फायदा भी दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: BSNL के इस प्लान में अब मिलेगा 720GB डाटा, क्या दे पाएगा Jio को चुनौती?

बीएसएनएल टैरीफ प्लान और आॅफर्स और हॉट न्यूज की पूरी जानकारी हिंदी में

वहीं, डाटा के मामले में यह रिलायंस जियो के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान से बेहतर दिखाई दे रहा है। अगर बात करें जियो के 399 रुपए वाले पोस्टपेड प्लान की तो इसमें आपको हर महीने 75जीबी डाटा दिया जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ आता है। इसके अलावा प्लान में कंपनी 199 रुपये का नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान, 999 रुपए का अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन और 399 रुपए का डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन मिलता है। इतना ही नहीं इस प्लान में 200जीबी तक रोलओवर डाटा का लाभ भी दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here