
बीएसएनएल में दूसरी कंपनी के नंबर को पोर्ट करना और नया सिम कार्ड लेने के बाद उसे एक्टिविटे करना जितना आसान दिखता है उतना है नहीं। काफी लोग इस बात से अंजान होंगे कि BSNL SIM लेने के बाद उसे एक्टिवेट कैसे किया जाता है? हालांकि, हम में से बहुत से लोग यह जानते होंगे। लेकिन, हमारे घर के बड़े सदस्य अपने आप सिम कार्ड को सक्रिय करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। इसी को देखते हुए महने इस पोस्ट में आपको बीएसएनएल सिम कार्ड एक्टिविट करने का पूरा प्रोसेस स्टेप-बाए-स्टेप जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते हैं कि कैसे वॉयस कॉल, इंटरनेट कनेक्टिविटी और एसएमएस सेवाओं के माध्यम से बीएसएनएल सिम कार्ड को सक्रिय कर सकते हैं।
बीएसएनएल सिम कार्ड कैसे एक्टिवेट करें
- अपने बीएसएनएल सिम कार्ड को एक्टिवेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के सिम कार्ड ट्रे में BSNL SIM को डालें।
- अगर आपके फोन में दो सिम कार्ड स्लॉट हैं, तो बेहतर इंटरनेट अनुभव के लिए सिम कार्ड स्लॉट 1 में डालें और नेटवर्क सिग्नल के आने की प्रतीक्षा करें।
- एक बार जब आप डिसप्ले के ऊपर नेटवर्क सिग्नल दिखाई देने लगे तो फोन ऐप खोलें।
- अपने फोन से 1507 डायल करें और अपनी पहचान की पुष्टि करें।
- आपसे भाषा, पहचान प्रमाण आदि जैसे प्रश्न पूछे जाएंगे।
- निर्देशित के अनुसार टेली-वेरिफिकेशन पूरा करें।
- एक बार पूरा हो जाने पर, आपका बीएसएनएल सिम कुछ ही समय में सफलतापूर्वक एक्टिवेट हो जाएगा।
- इसके बाद आपको हैंडसेट पर इंटरनेट सेटिंग्स मिलेंगे, जिन्हें सेव कर फोन में इंटरनेट का लुत्फ ले पाएंगे।
- इसके बाद आप कॉलिंग और इंटरनेट सेवाओं के लिए अपने बीएसएनएल सिम का उपयोग शुरू कर सकते हैं।
BSNL SIM card में डाटा एक्टिविटे करें
एंडरॉयड मोबाइल फोन पर
- किसी भी Android डिवाइस पर सेटिंग एक्सेस करने के लिए नीचे की ओर स्वाइप करें।
- इसके बाद आपको मोबाइल डाटा टॉगल दिखाई देगा, जिसपर आपको टैप करना होगा।
- उस पर टैप करने के बाद, आपको अपने स्टेटस बार में एक 4G/LTE आइकन दिखाई देगा। इसका मतलब है कि मोबाइल डाटा अब सक्रिय हो चुका
- अब आप इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।
- इसके अलावा जब डाटा उपयोग में न हो, तो मोबाइल डाटा को बंद करने के लिए मोबाइल डेटा टॉगल को फिर से टैप करें, जिसके बाद 4जी/एलटीई आइकन गायब हो जाएगा।
आईफोन
- IOS डिवाइस पर सबसे पहले कंट्रोल सेंटर तक जाने के लिए ऊपर दाईं ओर से नीचे की ओर स्वाइप करें।
- अब आपको एक मोबाइल डाटा आइकन दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
- अब, आपके स्टेटस बार पर 4जी/एलटीई आइकन दिखाई देगा।
- अब आप इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।
- वहीं, जब उपयोग में न हो, तो मोबाइल डेटा को बंद करने के लिए बस फिर से मोबाइल डाटा आइकन पर टैप करें।




















