BSNL ने 4जी नेटवर्क के लिए पूरा किया कोर नेटवर्क ट्रायल: रिपोर्ट

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL काफी समय से जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को तगड़ी चुनौती दे रही है। वहीं, अगर आप भी बीएसएनएल यूजर्स हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है कि कंपनी अपने 4G नेटवर्क को जल्द रोलआउट करने वाली है। दरअसल, कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके अनुसार भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के आसपास अपनी चौथी पीढ़ी (4जी) कमर्शियल सर्विस शुरू कर सकती है। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि बीएसएनएल (BSNL 4G Data) 6 महीने के अंदर भारत में अपनी 4जी सर्विस (BSNL 4G service) को ऑफीशियल तौर पर शुरू कर देगी। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने 4G Network के लिए कोर नेटवर्क ट्रायल को 28 फरवरी को पूरा कर लिया है, जो टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के साथ किया जा रहा था।
BSNL 4G Internet Data
हालांकि, फिलहाल, टेलीकॉम दिग्गज रेडियो नेटवर्क का ट्रायल कर रहे हैं, जो सात से 10 दिनों में पूरा हो जाएगा। एक बार जब बीएसएनएल इन दोनों ट्रायल्स को सफलतापूर्वक पूरा कर लेता है, तो वह देश के महानगरों और दूसरे बड़े शहरों में 4जी सर्विस को शुरू की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर जानकारी मिली है कि कंपनी ने अपनी 4जी सर्विस को तैनात करने के लिए लगभग एक लाख साइटों को तैयार किया है। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी: BSNL ने सुनी यूजर्स की मांग! लगाएगी 1 लाख नए मोबाइल टॉवर, होगा Network Coverage का समाधान
BSNL 4G
बीएसएनएल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) एक साथ मिलकर 4जी सेवाएं पेश करेंगी। यह पहली बार होगा जब 4जी सेवाओं के लिए भारतीय तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बात की जानकारी BSNL के डायरेक्टर Sushil Kumar Mishra ने दी है। आपको बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने टेलीकॉम सेक्टर में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी FDI को मंजूरी दी थी। इसके साथ ही सरकार ने दूरसंचार कंपनियों को स्पेक्ट्रम चार्ज और एजीआर के बकाये पर 4 साल का मोरेटोरियम देने का भी निर्णय लिया था।
BSNL की ओर जाएंगे यूजर्स?
आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले सरकार ने कहा था इसके लिए 4G कनेक्टिविटी 2 साल के अंदर जारी की जाएगी। वहीं, अगर कुछ समय पहले सामने आए आईटी मिनिस्टर के ट्वीट की ओर देखें तो शेड्यूल से पहले भारत में जल्द ही बीएसएनएल का 4G रॉलआउट हो सकता है। BSNL के कुछ प्लान्स मार्केट से काफी अच्छे हैं लेकिन, 4G कनेक्टिविटी ना होने की वजह से कंपनी टेलीकॉम सेक्टर में पीछे रह जाती है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 4G आने के बाद प्राइवेट कंपनियों के यूजर्स ज्यादा संख्या में बीएसएनएल की तरफ जाएंगे। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea ने कर दी हद, इस प्लान में 24GB डाटा कम कर यूजर्स को फिर कर दिया नाराज
Jio, Airtel और Vi के 4G से होगा मुकाबला
Jio के अलावा Airtel और Vodafone idea इंडिया में काफी समय से 4G नेटवर्क उपलब्ध करा रहे हैं। लेकिन, इन कंपनियों द्वारा हाल ही में प्लान की कीमत बढ़ाने के बाद लाखों ग्राहक दिसंबर 2021 में बीएसएनएल की तरफ पहुंच गए हैं। इसलिए अगर बीएसएनएल प्राइवेट कंपनियों के 5G से पहले अपना 4G ले आता है तो जियो समेत सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगा।