
Akash Mukesh Ambani की टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio (रिलायंस जिओ) ने कुछ समय पहले अपने कस्टमर्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, ओटीटी सब्सक्रिप्शन और 2GB डेली डाटा के साथ 90 दिनों की वैलि़डिटी मिलती है। इस प्लान की कीमत सिर्फ 749 रुपये है। वहीं, इस Recharge Plan को टक्कर BSNL का 769 रुपये ( BSNL STV769) प्लान देता है, जिसमें लगभग जिओ जैसे ही लाभ मिलते हैं। दोनों ही प्लान की कीमत लगभग आस-पास है और दोनों ही प्लान में 90 Days Validity मिल रही है। इसलिए हमने इस आर्टिकल में दोनों ही प्लान की तुलना कर यह जानने की कोशिश की है कि किस प्लान में आपको ज्यादा फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं।
Jio का 749 रुपये वाला प्लान

- 90 दिनों की वैधता के दौरान रिचार्ज प्लान में डेली 2GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। यानी पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को कुल 180जीबी डाटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा।
- डेली डाटा लिमिट खत्म होने पर जियो यूजर्स को 64Kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड डाटा मिलता रहेगा।
- वहीं, ग्राहकों को इस Plan में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री दी जा रही है। डेली डाटा और फ्री कॉलिंग के साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 FREE SMS का लाभ भी ऑफर किया जा रहा है।
- इतना ही नहीं प्लान के JioCinema, JioTV, JioSecurity और JioCloud जैसी ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
BSNL का 769 रुपये वाला प्लान
- इस प्लान में यूजर्स को 90 दिनों की वैधता के दौरान डेली 2GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। यानी पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को कुल 180जीबी डाटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा।
- इस Plan में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री दी जा रही है। साथ ही डेली डाटा और फ्री कॉलिंग के साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 SMS फ्री मिलेंगे।
- इतना ही नहीं प्लान के साथ Jio ऐप्स के लिए कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है, जिससे यूजर्स कहीं भी कभी भी ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं।
- साथ ही प्लान में Eros Now एंटरटेनमेंट, Lystn Podcast सर्विस, Hardy मोबाइल गेम सर्विस, Lokhdhun, Zing का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
निष्कर्ष: अगर आप एक लंबी वैधता वाले प्लान की तलाश में हैं तो दोनों ही कंपनियों के प्लान आपके लिए बेस्ट साबित होंगे। लेकिन, कम कीमत में ज्यादा डाटा और समान बेनिफिट्स के साथ यहां जियो का प्लान पूरी तरह से विजेता साबित होता है।



















