
Budget 2022 Digital Rupee : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2022 (Union Budget 2022-23) पेश कर दिया है। बजट भाषण के दौरान निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 2022 डिजिटल रुपया (digital rupee) लॉन्च करेगी। निर्मला सीतारमण ने कहा कि RBI वित्तवर्ष 22-23 में ब्लॉकचेन और दूसरी टेक्नोलॉजी की मदद से ‘डिजिटल रुपया’ पेश करेगा। निर्मला सीतारमण का कहना है कि डिजिटल करेंसी से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को केंद्रीय बजट (Union Budget 2022-23) को पेश कर रही है। कोरोना महामारी के बीच में यह दूसरा बजट और निर्मला सीतारमण का यह चौथा बजट भाषण है।
Digital rupee to be issued using blockchain and other technologies; to be issued by RBI starting 2022-23. This will give a big boost to the economy: FM Nirmala Sitharaman#Budget2022 pic.twitter.com/tUdj2DoZCR
— ANI (@ANI) February 1, 2022
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) वर्चुअल करेंसी का अपना वर्जन पेश करने की प्रकिया में है। इकोनॉमिक्स टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह वर्चुअल करेंसी – पेपर करेंसी (fiat money) का डिजिटल संस्करण होगा, जो कि हार्ड करेंसी की तरह मान्य होगा। बता दें कि प्राइवेट वर्चुअल करेंसी को क्रिप्टोकरेंसी के रूप में जाना जाता है।
डिजिटल करेंसी जल्द आ सकता है बिल
डिजिटल रुपये को इस बजट का सबसे बड़ा ऐलान बताया जा रहा है। बता दें कि केंद्र सरकार पिछले काफी समय से क्रिप्टोकरेंसी और वर्चुअल डिजिटल एसेट्स को रेगुलेट करने के लिए बिल लाने का विचार कर रही है। केंद्रीय बजट 2022 में सरकार ने डिजिटल करेंसी का ऐलान तो कर दिया है लेकिन इसे लेकर सरकार ने अपनी पॉलिसी साफ नहीं की है। अब माना जा रहा है कि सरकार जल्द इस पर कानून बना सकती है। संभव है कि बजट सेशन के बाद केंद्र सरकार इसे लेकर संसद में बिल पेश कर सकती है।
क्रिप्टोकरेंसी से हुई कमाई पर लगेगा टैक्स
निर्मला सीतारमण ने आम बजट के पेश करते हुए बताया कि क्रिप्टोकरेंसी पर निवेश करने से होनी वाली कमाई पर अब सरकार टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण कहा कि क्रिप्टोकरेंसी या किसी भी तरह के वर्चुअल एसेट्स के ट्रांसफर से होने वाली आमदनी पर सरकार 30 प्रतिशत टैक्स लगाएगी। इसके साथ ही सरकार एक निश्चित सीमा से अधिक के लेन-देन पर टीडीएस लगाए जाने की योजना बना रही है। यह भी पढ़ें : Union Government Budget App : बजट 2022 भी है पेपरलेस, मोबाइल, टैब और लैपटॉप पर आसानी कर पाएंगे डाउनलोड, जानें कैसे


















