11999 रुपये में आज से बिकेगा 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 6 OS अपग्रेड वाला Samsung Galaxy M17e 5G फोन

Join Us icon

Samsung इंडिया में 15 हजार से कम का स्मार्टफोन लेकर आई है। कंपनी की ओर से कुछ ही दिनों पहले गैलेक्सी एम17ई भारतीय बाजार में उतारा गया था जो आज 20 मार्च से देश में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। डील व डिस्कांउट के साथ Samsung Galaxy M17e 5G फोन को केवल 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पाया जा सकता है। इस मोबाइल की सेल शॉपिंग साइट अमेजन पर शुरू हो गई है जिसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एम17ई 5जी फोन दो रैम वेरिएंट्स में पेश है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 13,999 रुपये है। वहीं 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 15,499 रुपये में लाया गया है। शुरुआती सेल में कंपनी इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट देगी जिसके बाद Galaxy M17e 5G को 11,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M17e 5G फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो One UI 8 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी ने मोबाइल को 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड के साथ पेश किया है जो इसे अभी से ही Android 22 के लिए तैयार बनाती है। वहीं स्मार्टफोन के 6 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट्स भी मिलती रहेगी जिनके चलते यह सैमसंग मोबाइल वायरस या बग्स के खिलाफ खुद को तैयार करता रहेगा।

प्रोसेसिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम17ई 5जी फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि यह दो साल पुराना प्रोसेसर है जो ऐवरेज परफॉर्मेंस के लिए तो ठीक है लेकिन बहुत ज्यादा हैवी गेमिंग हैंडल नहीं कर सकता है।

अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy M17e 5G फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 800nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इस मोबाइल में 2-स्टेप टेम्पर्ड ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।

फोटोग्राफी के लिए यह लेटेस्ट सैमसंग 5जी स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 वाले 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वी​डियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Galaxy M17e 5G फोन में Samsung ने भी बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड को फॉलो किया है। यह स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज करने के बाद यह मोबाइल 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैट टाइम दे सकता है। वहीं गैलेक्सी एम17ई को तेजी से चार्ज करने के लिए यह सैमसंग स्मार्टफोन 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

सैमसंग गैलेक्सी एम17ई 5जी फोन में मौजूद कुछ खास फीचर्स की बात करें तो इसमें गूगल पावर्ड Circle to search फीचर भी दिया गया है। वहीं फोन में Voice focus और Quick share यूज़फुल टूल्स भी मिलते हैं। यह सैमसंग स्मार्टफोन 12 5G Bands सपोर्ट करता है जो हर नेटवर्क पर फास्ट इंटरनेट चला सकते हैं। वहीं डिवाइस को पानी की फुहारों से बचाने के लिए IP54 रेटिंग दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here