7200mAh बैटरी और 8GB RAM वाले vivo 5G फोन पर आया 2000 का डिस्काउंट! जानें कहां से खरीदें सस्ता वीवो स्मार्टफोन

बड़ी बैटरी वाले वीवो फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका आया है। कुछ ही महीने पहले वीवो ने vivo Y51 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था जो तगड़ी 7200mAh Battery के साथ आया था। इस 5जी फोन में 50MP Camera, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर की ताकत दी गई है। वीवो वाई51 प्रो का स्टार्टिंग प्राइस 30,999 रुपये है और अब ऑफर के साथ यही वीवो 5जी फोन 2,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
वीवो फोन पर ऑफर
वीवो वाई51 प्रो 5जी फोन इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो यह 8GB RAM वाला 5G फोन है जिसे 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर लाया गया है। इन दोनों वेरिएंट्स का सेलिंग प्राइस 30,999 रुपये और 33,999 रुपये है। लेकिन अब डील के तहत इन दोनों स्मार्टफोन मेमोरी वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये की छूट पाई जा सकती है।
vivo Y51 Pro 5G फोन पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत दिया जा रहा है। कंपनी वेबसाइट से फोन खरीदते वक्त Kotak, HDFC और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पर यह छूट प्राप्त होगी। वहीं अमेजन पर शॉपिंग करते वक्त Axis, HDFC और ICICI Credit Card पर 2000 का डिस्काउंट मिलेगा।
इस छूट के बाद वीवो वाई51 प्रो का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 28,999 रुपये पड़ेगा और 8जीबी+256जीबी मेमोरी वाला फोन 31,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। गौरतलब है कि यह डिस्काउंट ऑफर सीमित समय के लिए ही लाया गया है और क्रेडिट कार्ड से किश्त बनवाने पर भी 2 हजार की छूट मिलेगी। डील की डिटेल जानने या डिस्काउंट के साथ वीवो फोन खरीदने के लिए क्लिक करें : वीवो / अमेजन
vivo Y51 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स
यह वीवो 5जी फोन 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस वीवो फोन की स्क्रीन TUV लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है जो लंबे समय तक फोन चलाने पर भी आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है। इस फोन को IP68+IP69 रेटिंग प्राप्त है जो मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है।
vivo Y51 Pro 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि यह मोबाइल एक्सटेंडेड रैम तकनीक से लैस है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देती है।
वीवो वाई51 प्रो 5जी फोन की बड़ी बैटरी इसकी सबसे बड़ी खूबी है। पावर बैकअप के लिए इस वीवो 5जी फोन में 7200mAh बैटरी दी गई है। ब्रांड के मुताबिक एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसपर 23 घंटे से भी ज्यादा का वीडियो प्लेबैक टाइम पाया जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए vivo Y51 Pro डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बताते चलें कि इस मोबाइल में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस वीवो फोन में 400 प्रतिशत तक वॉल्यूम बूस्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी लगाए गए हैं।