
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो कई तरह के प्लान्स उपलब्ध करती है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान्स यूजर्स को उपलब्ध कराती है जो किफायती होने के साथ-साथ बेहतर बेनिफिट्स के साथ आते हैं। ये प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स भारत में मौजूद Airtel, BSNL, Vi को कड़ी टक्कर देते हैं। इसी क्रम में जियो ने अपने पोर्टफोलियो में जियोफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध रिचार्ज प्लान्स की सूची का विस्तार करते हुए 39 रुपये और 69 रुपये प्रीपेड प्लान को पेश किया था। इसमें यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा समेत डाटा और एसएमएस बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। अगर कोई यूजर खासतौर से कॉलिंग के साथ डाटा का लाभ लेने के लिए कोई छोटे रिचार्ज की तलाश कर रहा है तो उसके लिए यह बेस्ट रिचार्ज हैं। आइए जानते हैं इन प्लान की डिटेल
JioPhone का 39 रुपये वाला प्लान
अब यह सबसे सस्ता जियोफोन प्लान है। इससे पहले सबसे छोटे प्लान की कीमत 75 रुपये थी। 39 रुपये वाले जियोफोन प्लान में ग्राहकों को 14 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 100MB डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस की सुविधा दी गई है। इसके अलावा जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio यूजर्स अब WhatsApp से भी कर पाएंगे नंबर रिचार्ज
JioPhone का 69 रुपये वाला प्लान
69 रुपये वाला प्लान भी ठीक 39 रुपये जैसा ही है। हालांकि फर्क सिर्फ डेटा का है। 69 रुपये वाले जियोफोन प्लान में ग्राहकों को 14 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 0.5GB डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस की सुविधा दी गई है। इसके अलावा जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसे भी पढ़ें: Jio Phone को मिला नया फीचर, आज से जीरो बैलेंस पर भी कर पाएंगे अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कैसे
300 फ्री मिनट और एक रिचार्ज पर एक मुफ्त
आपको याद दिला दें कि कोरोना महामारी को देखते हुए Jio ने पिछले महीने ही में अपने Jio Phone ग्राहकों के लिए 300 मिनट की मुफ्त कॉलिंग और एक के साथ एक फ्री रिचार्ज ऑफ़र जैसे लाभों की पेशकश की। अगर आप एक रिचार्ज कराते हैं तो एक रिचार्ज कंपनी की ओर से फ्री मिलेगा। यह ऑफर इन रिचार्ज पर भी लागू होता है। उदाहरण के लिए, जियो फोन ग्राहक अगर 39 रुपये का रिचार्ज कराएंगे, तो 39 रुपये का अतिरिक्त प्लान उन्हें मुफ्त दिया जाएगा।






















