
कोरोनावायरस के चलते पूरी दुनिया की गतिविधियां रूकी हुई है। भारत लॉकडाउन में है और सभी लोगों को अपने घरों में रहने के आदेश दिए गए हैं। ऐसी परिस्थिती में घरों में बंद लोग अलग-अलग तरीकों से अपना मनोरंजन कर रहे हैं। स्मार्टफोन में मौजूद गेम्स और ऐप्स लोगों को साथ बखूबी निभा रही है। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलावा TikTok पर भी लोगों की एक्टिविटी बढ़ी है। लोगों द्वारा टिकटॉक का यूज़ इतना ज्यादा किया गया है कि पूरी दुनिया में इस ऐप के डाउनलोड की गिनती 2 बिलियन यानि अंको मे लिखें तो 2,00,00,00,000 के भी पार हो गई है।
TikTok से जुड़े ये चौंकाने वाले आकड़ें सेंसरटॉवर के जरिये सामने आए है। इन रिपोर्ट ने पूरे टेक जगत व बड़े सोशल प्लेटफॉर्म को चौंका दिया है। रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में टिकटॉक को 2 बिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह 2 बिलियन डाउनलोड एंडरॉयड और आईओएस दोनों का है। इस बड़ें आंकड़े में 1.5 बिलियन यानि तकरीबन 75.5 प्रतिशत हिस्से को एंडरॉयड स्मार्टफोन यूजर्स ने डाउनलोड किया है जब्कि 24.5 प्रतिशत लोग एप्पल आईफोन यूज करने वाले हैं।
भारत सबसे बड़ा बाजार
आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरी दुनिया में TikTok का सबसे ज्यादा अपने देश इंडिया में ही होता है। चीनी कंपनी द्वारा चलाए जाने वाले TikTok को इतना स्वयं चीनी लोग भी यूज़ नहीं करते जितना ज्यादा भारतीय इसको चलाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में डाउनलोड होने वाले TikTok का 30 प्रतिशत से भी अधिक हिस्सा सिर्फ इंडिया में डाउनलोड हुआ है।
आकंड़ों की बात करें तो इस वक्त भारत में 611 मिलियन यानि तकरीबन 61 करोड़ से भी अधिक लोगों के फोन में TikTok डाउनलोड किया जा चुका है। यहां आपके बता दें कि भारत की तुलना में चीन में सिर्फ 9.7 प्रतिशत लोग TikTok यूज़ करते हैं। इंडिया में जहां 61 करोड़ से ज्यादा बाद यह ऐप डाउनलोड हो चुकी है वहीं चीन में 19 करोड़ लोगों ने ही इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड किया है।
इंडिया से जा रही है मोटी रकम
पूरी दुनिया में TikTok का जितना यूज़ होता है उसका एक बड़ा हिस्सा भारतीयों का है। इसी तरह टिकटॉप की आमदनी में भी भारत बहुत अहम रोल अदा कर रहा है। रिपोर्ट की मानें तो दिसंबर 2019 के अंत में ही टिकटॉक चलाने वाली कंपनी ने भारत में 25 करोड़ का मुनाफा कमाया था। वहीं अब अप्रैल 2020 तक इस रकम के कई गुणा बढ़ जाने का अंदाज़ा लगाया जा रहा है।
आपको जानकार हैरानी होगी कि पिछले साल की अंतिम तिमाही यानि (अक्टूबर + नवंबर + दिसंबर) में TikTok को ग्लोबली 199.4 मिलियन बार डाउनलोड किया गया था। वहीं तीन महीने बाद ही यानि साल 2020 की पहली तिमाही (जनवरी + फरवरी + मार्च ) में यह गिनती कई गुणा बढ़कर 315.5 मिलियन हो चुकी है।



















