Corona Vaccine सेंटर का पता बताएगा Whatsapp, फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/05/Corona-vaccine-whatsapp.jpg

COVID-19 यानि कोरोना वायरस भारत में एक बार फिर तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में इसका प्रकोप देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए सरकार ने लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। हालांकि, सरकार ने साफ कहा है कि 18 साल से 45 साल तक की उम्र के लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन के वैक्सीन नहीं लगेगी। वहीं, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन पहले से लगाई जा रही है। हमने हाल ही में आको Corona Vaccine रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया बताई थी। वहीं, आप भी इस महामारी से बचने के लिए Corona Vaccine लगवा सकते हैं। लेकि रजिस्ट्रेशन के बाद भी आपको यह टेंशन है कि घर के पास Corona Vaccine Centre कहां है? तो इस बात की जानकारी आप अब WhatsApp पर पता लगा सकते हैं।

Whatsapp पर Corona Vaccine की जानकारी

दरअसल, MyGovIndia ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी गई है कि WhatsApp पर MyGov Corona Helpdesk अब लोगों की नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर (COVID 19 Vaccine Centre NearBy) के बारे में बताया जाएगा। हेल्पडेस्क हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में सपोर्ट देता है। ऐसा करने के लिए आपको कुछ सिंपल प्रोसेस फॉलो करना होगा। इसे भी पढ़ें: COVID Vaccine Registration In India: 18 से ज्यादा उम्र वाले ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अब आप सोच रहे होंगे कि कौन से नंबर पर आपको मैसेज करना है यानी डीटेल प्राप्त करने का पूरा प्रोसेस क्या है, आइए आपको इस बात की पूरी जानकारी देते हैं। इस नंबर पर व्हाट्सऐप मैसेज कर कोरोना वैक्सीन सेंटर की जानकारी के साथ कई और जानकारी हासिल की जा सकती हैं।

नोट: आपको याद दिला दें कि डिफॉल्ट भाषा अंग्रेजी होती है लेकिन आप चाहें तो भाषा को बदलकर हिंदी भी कर सकते हैं।