3000 रुपये डिस्काउंट के साथ 50MP Selfie और 144Hz Curved Display वाला मोबाइल Camon 50 Ultra आज से बिकेगा

Join Us icon

आजकल फ्लैट स्क्रीन वाले स्मार्टफोंस का दौर चल रहा है। अधिकांश कंपनियां इन दिनों Flat Phone ही बना रही है लेकिन, अगर आप Curved Display वाला मोबाइल चाहते हैं तो आज से नया Tecno का नया Camon 50 Ultra इंडिया में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह Silk-Flow डिजाइन पर बना अटरेक्टिव लुक वाला फोन है जिसमें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी दमदार दिए गए हैं।

Camon 50 Ultra प्राइस

टेक्नो कैमोन 50 अल्ट्रा 5जी फोन का प्राइस 39,999 रुपये है। यह मोबाइल 8GB RAM + 256GB Storage पर लाया गया है। जिसे Cypress Green, Misty Purple और Nebula Titanium कलर में खरीदा जा सकता है। शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रही है जिसके बाद इस 5जी फोन को 36,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

गौरतलब है कि यह 3 हजार रुपये की छूट 21 जुलाई और 22 जुलाई यानी सिर्फ दो दिन ही मिलेगी जिसका फायदा शॉपिंग साइट अमेजन पर उठाया जा सकता है। मजे की बात है कि यह 3000 रुपये की छूट कूपन डिस्काउंट के तौर पर मिलेगी, यानी कोई भी व्यक्ति बिना क्रेडिट कार्ड के इस डिस्काउंट का लाभ पा सकता है।

Camon 50 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो 50 अल्ट्रा 5जी फोन में 1208 x 2644 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह Curved AMOLED स्क्रीन है जो ProXDR आई-केयर टेक्नोलॉजी पर बनाई है। यह तकनीक लंबे समय तक फोन चलाने पर आंखों को ज्यादा नुकसान पहुंचने से बचाती है। फोन स्क्रीन पर यूजर्स को हाई 144Hz रिफ्रेश रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।

Camon 50 Ultra 5G फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। स्मार्टफोन के बैक पैनल पर कंपनी ने Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी है जो रियर डिजाइन को भी स्क्रैच इत्यादि से बचाती है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। यह मोबाइल IP69K रेटिंग भी सपोर्ट करता है जो तेज गर्म पानी, चाय व कॉफी जैसे लिक्विड के साथ ही कीचड़ और तेल जैसी चीजों से भी डिवाइस को सुरक्षित रख सकती है।

tecno-camon-50-ultra-5g-confirmed-features-india

Tecno Camon 50 Ultra 5G फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित HiOS 16 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में कैमोन 50 अल्ट्रा AnTuTu Score 9,98,070 अचीव चुका है।

इस नए 5जी फोन को LPDDR5X RAM के साथ लाया गया है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है। इस स्मार्टफोन में Extended RAM टेक्नोलॉजी भी मौजूद है। यह तकनीक मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए कैमोन 50 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन Mali-G610 जीपीयू सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए Camon 50 Ultra 5G स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल वाला Sony LYT700C मेन सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल 3x Telescope Periscope सेंसर और 8 मेगापिक्सल Ultra wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया 5जी फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए टेक्नो कैमोन 50 अल्ट्रा 5जी फोन में बड़ी 6500mAh बैटरी दी गई है। यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है जो इसे 80% से नीचे जाने से रोकेगी। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस मोबाइल का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 13 घंटे, 1 मिनट का आ चुका है। वहीं कैमोन 50 अल्ट्रा को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here