
Delhi government power subsidy: Arvind Kejriwal की दिल्ली सरकार (Delhi government) ने हाल ही में घोषणा की है कि राष्ट्रीय राजधानी में बिजली सब्सिडी 1 नवंबर से वैकल्पिक होगी और इसे केवल उन निवासियों के लिए बढ़ाया जाएगा जो इसे लेना चाहते हैं। फिलहाल दिल्ली में एक महीने में 200 यूनिट तक बिजली का उपयोग करने वाले सभी घरेलू यूजर्स को मुफ्त 24×7 बिजली (Electricity Bill) मिल रही। लेकिन, 1 अक्टूबर के बाद ऐसा नहीं होगा। जी हां अगर आप Delhi में रहते हैं और फ्री 200 यूनिट बिजली भविष्य में चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीकों से बिजली सब्सिडी (Delhi Electricity Bill Subsidy) को जारी रखे का ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा। इस काम को आसानी से करने के लिए हमने आगे इस आर्टिकल में यह जानकारी दी है, जिससे आप आसानी से फ्री बिजली पाने के ऑप्शन को सिलेक्ट कर पाएंगे।
Delhi government power subsidy क्या है?
सबसे पहले जानते हैं कि दिल्ली सरकार द्वारा दी जाने वाली बिजली सब्सिडी क्या है। बिजली सब्सिडी, वह छूट है जो दिल्ली सरकार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की लागत को बाजार दर से कम रखने के लिए बिजली बिलों पर प्रदान करती है। वर्तमान दिल्ली सरकार की बिजली सब्सिडी योजना के तहत डॉमेस्टिक यूजर्स के लिए प्रति माह 200 यूनिट तक बिजली फ्री है। यानी उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत सब्सिडी ( मुफ्त बिजली) मिलती है। इसके अलावा एक महीने में 201-400 यूनिट बिजली की खपत करने पर वाले घरेलू यूजर्स को 50 प्रतिशत सब्सिडी ( 800 रुपये तक की छूट) मिलती है।
दिल्ली बिजली सब्सिडी की लास्ट डेट
आपको बता दें कि अगर आपको अपने बिजली बिलों पर सब्सिडी चाहिए तो आप 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन आप उसके बाद भी कर सकते हैं लेकिन, उसके बाद आवेदन करते हैं, तो अक्टूबर के बिल पर आपको सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। इस महीने के बाद जो भी सब्सिडी के लिए अप्लाई करेगा उन्हें उसके अगले महीने से सब्सिडी मिलेगी और करंट मंथ का बिल बिनी सब्सिडी के ही चुकाना होगा।
नोट: अगर किसी ने 400 यूनिट से ज्यादा बिजली इस्तेमाल की तो उसे पूरा बिल भरना होता। वहीं, सब्सिडी पाने के लिए दिल्लीवालों को
ऐसे ऑनलाइन अप्लाई करें free electricity subsidy के लिए
जो लोग दिल्ली में मुफ्त बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे मिस्ड कॉल या व्हाट्सएप के जरिए ऐसा कर सकते हैं। सरकार ने ऑनलाइन सेवा के लिए 7011311111 नंबर जारी किया है। दिल्ली बिजली सब्सिडी के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
missed call से ऐसे करें ये काम
- सबसे पहले अपने फोन पर एसएमएस लिंक प्राप्त करने के लिए 7011311111 पर मिस्ड कॉल दें।
- इसके बाद फोन पर आए मैसेज को ओपन कर लिंक पर क्लिक करें जो कि आपको व्हाट्सएप फॉर्म पर रीडायरेक्ट करेगा।
- इसके बाद आवश्यक जानकारी व्हाट्सएप पर दें जैसे भाषा और सीए नंबर भरें।
- इसके बाद आवेदन जमा करने के लिए डिस्क्रिप्शन की पुष्टि करें।
- इसके बाद आपको उसी के लिए एक acknowledgement नंबर मिलेगा।
WhatsApp से आवेदन कर ऐसे पाएं फ्री बिजली
- सबसे पहले दिल्ली सरकार की बिजली सब्सिडी योजना के तहत दिए गए 7011311111 नंबर को अपने मोबाइल में सेव करें।
- इसके बाद व्हाट्सएप ओपन करें और फॉर्म प्राप्त करने के लिए उसी नंबर पर “Hi” का मैसेज भेजें।
- इसके बाद आवेदन जमा करने के लिए डिस्क्रिप्शन की पुष्टि करें।
- इसके बाद आपको उसी के लिए एक acknowledgement नंबर मिलेगा।
नोट: चाहे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करें, आपको फॉर्म जमा करने के तीन दिनों के अंदर एक एसएमएस या ई-मेल प्राप्त होगा कि आपको अपनी बिजली सब्सिडी मिलती रहेगी।



















