
पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के बाद एक और जहां इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड बड़ रही है तो वहीं कुछ ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं, जिससे इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल, एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से पहले धुआं निकलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 1.51 मिनट की इस क्लिप को एक यूजर @in_patrao ने ट्विटर पर शेयर किया है। खबर लिखने तक ट्विटर पर 15 हजार से ज्यादा बार देखा गए वीडियो में सड़क के किनारे खड़े एक स्कूटर से धुआं निकलता हुआ दिखाई देता है। वहीं, वीडियो के अंत में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग जाती है।
Electric Scooter में लगी आग
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां का है। लेकिन, इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं क्योंकि लोग पारंपरिक वाहनों की तुलना में ई-स्कूटर और बाइक पसंद कर रहे हैं। हालांकि, दुनिया भर में कुछ फायरफाइटर्स ने बताया है कि कई मामलों में खराब आफ्टर-मार्केट बैटरी एक समस्या हो सकती है। इसे भी पढ़ें: Electric Scooters की दुनिया में खलबली मचाने आ रहे Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जानें कब होंगे लॉन्च
Buy a E Scooter and suffer pic.twitter.com/OGX6CxMmMb
— Patrao (@in_patrao) September 29, 2021
Tesla इलेक्ट्रिक कार में लगी आग
आपको याद दिला दें पिछले ही महीने एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार मेकर कंपनी टेस्ला (Tesla) की Model S Plaid Electric Car में आग लगने की खबर सामने आई थी। एक वकील के लिए ड्राइवर ने न्यूज़ एजेंसी Reuters को बताया कि Tesla Model S Plaid का मालिक कार चला रहा था, जब अचानक उसकी कार में आग लग गई। गेरागोस एंड गेरागोस कंपनी के मालिक मार्क गेरागोस (Mark Garagos) ने एजेंसी को बताया कि वह शुरूआत में कार से बाहर निकलने में सक्षम नहीं था, क्योंकि इसका इलेक्ट्रोनिक डोर सिस्टम फेल हो गया था, जिससे ड्राइवर को इसे खोलने के लिए बल का उपयोग करना पड़ा। इसे भी पढ़ें: OLA Electric Scooter के बाद आ रही Electric Bike और Car, जानें कब होगी लॉन्च
इससे पहले दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai की मशहूर इलेक्ट्रिक एसयूवी Kona EV में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद कंपनी द्वारा तकरीबन 77 हजार से ज्यादा यूनिट्स के रिकॉल किया गया था। लेकिन, रिकॉल के बाद भी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में आग लगने की घटना सामने आई थी।


















