
भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का क्रेज कितना है इसका एक और उदहारण सामने आया है। दरअसल, eBikeGo ने सोमवार को जानकारी दी कि उसे अपनी मजबूत इलेक्ट्रिक बाइक के लिए एक लाख से अधिक ऑर्डर मिले हैं। इस Made In India eBikeGo को दो महीने पहले भारत में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा eBikeGo बताता है कि भुगतान की गई बुकिंग की राशि लगभग 1,000 करोड़ रुपए है। वहीं, eBikeGo रग्ड को ‘अब तक की सबसे शक्तिशाली इलेक्ट्रिक बाइक’ के रूप में देखा जा रहा है।
eBikeGo Rugged G1 और G1+ का प्री-बुकिंग प्राइस
Rugged G1 और G1+ मेड इन इंडिया ‘Rugged’ इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी की वेबसाइट के जरिए 499 रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है। इसेक अलावा आपको बता दें कि बुकिंग अमाउंट पूरी तरह से रिफंडेबल होगा। इसका मतलब है कि अगर आप बुकिंग करने के बाद इस स्कूटर को नहीं खरीदना चाहते तो यह अमाउंट रिफंड हो जाएगा। इसे भी पढ़ें: मात्र 499 रुपए में बुक करें इलेक्ट्रिक स्कूटर eBikeGo, सिंगल चार्ज में चलेगा 160 KM

eBikeGo Rugged इलेक्ट्रिक स्कूटर फीचर्स
eBikeGo की इलेक्ट्रिक स्कूटर Rugged में कंपनी ने 3kW का मोटर लगाया है, जिसकी टॉप स्पीड 70 km/h है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2 x 2 kWh की बैटरी दी है जो कि संभवत: रिप्लेस की जा सकती है। ये बैटरियां 3.5 घंटे में चार्ज हो जाती हैं और 160 किलोमीटर का रेंज ऑफ़र करती हैं। इस स्कूटर में 30L स्टोरेज कैपेसिटी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक मोटो स्कूटर की बॉडी क्रेडल चैसिस और स्टील फ्रेम का बना हुआ है। इस बाइक में कंपनी चैसिस पर सात साल की वारंटी ऑफर कर रही है। इसके साथ ही बाइक में 12 बिल्ट इन स्मार्ट सेंसर मिलते हैं। इसके साथ ही Rugged App की मदद से बाइक को अनलॉक किया जा सकता है। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एंटी थेप्ट फ़ीचर भी दिया गया है।
इन स्कूटर को कंपनी तमिलनाडु प्लांट में मैन्यूफैक्टर किया है। कंपनी का कहना है कि वह जल्द ही एक लाख बाइक का प्रोडक्शन करेगी। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि वह नौ राज्यों में एक्सपीरियंस सेंटर स्थापित करेगी। इसके साथ ही आने वाले महीनों में कंपनी 3000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन बनाएगी। इसे भी पढ़ें: Hero Electric ‘फ्री’ में दे रही Electric Scooter, पेश किया ये शानदार ऑफर
लेटेस्ट वीडियो
eBikeGo Rugged की कीमत
eBikeGo ने अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर Rugged को दो वेरिएंट में पेश किया है। Rugged G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की क़ीमत 79,999 रुपये (एक्स-शोरूम) और Rugged G1 + की कीमत 99,999 रुपये है। Rugged G1 में सिंगल बैटरी पैक और Rugged G1+ में दो बैटरी पैक मिलती हैं। इन दोनों स्कूटर पर केंद्र सरकार FAME II के तहत सब्सिडी भी ऑफर करेगी। जैसा कि हमने बताया कि इन दोनों पर राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिलेगी।






















