Hero Electric ‘फ्री’ में दे रही Electric Scooter, पेश किया ये शानदार ऑफर

Join Us icon

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिमांड और इस साल आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए Hero Electric ने मंगलवार को भारत में अपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रेंज के लिए ’30 दिन, 30 बाइक्स’ फेस्टिव ऑफर लॉन्च करने की घोषणा की है। देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता Hero Electric के इस ऑफर में भाग्यशाली ग्राहकों को भारत में मौजूद कंपनी के सभी 700+ डीलरशिप पर एक मुफ्त हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर (Free Hero Electric Scooter) जीतने का मौका मिलेगा। इस ऑफर के अंदर कंपनी हर दिन एक भाग्यशाली ग्राहक की घोषणा करेगी जो अपने पसंदीदा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को घर ले जाएगा। आइए आगे बताते हैं इस ऑफर के बारे में सबकुछ।

Hero Electric Scooter Free Offer

कंपनी ने आगे घोषणा की कि हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले सभी ग्राहक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्वचालित रूप से पात्र होंगे। यह ऑफर 7 अक्टूबर से 7 नवंबर तक मान्य होगा। इस प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन लकी ड्रा के माध्यम से किया जाएगा जिसके बाद पूरी एक्स-शोरूम कीमत वापस कर दी जाएगी। अगर आप हीरो का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद रहे हैं तो हो सकता है कि आपको फ्री में यह स्कूटर मिल जाए। इसे भी पढ़ें: OLA Electric Scooter के बाद आ रही Electric Bike और Car, जानें कब होगी लॉन्च

हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिंदर गिल ने कहा, “ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए, हीरो इलेक्ट्रिक ने देश भर के ग्राहकों के लिए अद्वितीय उत्सव ऑफर का एलान किया है जो इलेक्ट्रिक दोपहिया खरीदना चाहते हैं। हीरो इलेक्ट्रिक परिवार का विस्तार करने और 30 भाग्यशाली ग्राहकों को अपनी पसंदीदा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन मुफ्त में देकर समारोह का हिस्सा बनाने का यह एक रोमांचक समय है। हम सभी एक शानदार त्योहारी सीजन के लिए तैयार हैं जो भारत के लिए इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति को और मजबूत बनाएगा और बढ़ावा देगा।”

Online बुक करें इलेक्ट्रिक स्कूटर

हीरो इलेक्ट्रिक के दोपहिया वाहनों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बुक किया जा सकता है। ग्राहक या तो कंपनी की वेबसाइट पर हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर बुक कर सकते हैं। या भारत में कंपनी की अधिकृत डीलरशिप पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी किफायती ईएमआई के साथ आसान फाइनेंसिंग ऑप्शन भी देती है। इसे भी पढ़ें: 180km तक की रेंज और 125kmph की टॉप स्पीड के साथ Super Soco CT-3 Electric Maxi-scooter हुआ लॉन्च

Hero MotoCorp Electric Scooter

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हीरो मोटोकॉर्प के सीएफओ निरंजन गुप्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि मार्च 2022 तक इलेक्ट्रिक वीइकल (EV) सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प का पहला स्कूटर लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कुछ समय पहले ही हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन और सीईओ डॉ. पवन मुंजाल को कंपनी के पहले प्रीज-प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रोटोटाइन के साथ देखा गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here