Ek phone me 2 whatsapp kaise chalaye? यहां जानें आसान तरीका

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/07/WhatsApp-Dual-accounts-4.jpg

आजकल अधिकतर एंड्रॉयड स्मार्टफोन (Android smartphones) डुअल सिम सपोर्ट से लैस हैं यानी आपको एक ही मोबाइल में दो अलग-अलग नंबरों का उपयोग करने की सुविधा मिलती है। अगर आप अपने एक ही फोन में दोनों अलग-अलग नंबर के लिए दो व्हाट्सएप (WhatsApp) इंस्टॉल करना चाहते हैं, तो यह आसान है। बता दें कि शाओमी, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, हुवावे, हॉनर जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन ‘Dual Apps’ या ‘Dual Mode’ फीचर (ब्रांड के हिसाब से नाम अलग हो सकता है) के साथ आते हैं। इस फीचर की मदद से आप एक फोन में दो व्हाट्सएप अकाउंट चला सकते हैं। जानें क्या है तरीका…

एक फोन में दो व्हाट्सएप अकाउंट चलाने की तरीका

अलग-अलग कंपनियों के स्मार्टफोन में ‘Dual Apps’ या ‘Dual Mode’ फीचर की सेटिंग्स भिन्न हैं। जानते हैं इस फीचर को इनेबल कर कैसे एक ही स्मार्टफोन में दो व्हाट्सएप अकाउंट चला सकते हैं:

Samsung phone पर कैसे चलाएं दो व्हाट्सएप

Xiaomi फोन पर दो व्हाट्सएप अकाउंट कैसे चलाएं

Oppo, Realme, OnePlus पर दो व्हाट्सएप अकाउंट कैसे सेट करें

Vivo और iQOO फोन पर दो व्हाट्सएप अकाउंट कैसे चलाएं

WhatsApp Business App से चलाएं दो व्हाट्सएप

आप चाहें, तो व्हाट्सएप बिजनेस ऐप की मदद से एक फोन पर दो व्हाट्सएप अकाउंट को रन कर सकते हैं। इसमें दोनों व्हाट्सएप अकाउंट के लिए अलग-अलग नंबर का होना जरूरी है। एक नंबर से अपना पर्सनल व्हाट्सएप अकाउंट चला सकते हैं और दूससे नंबर से व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट…

यह बिना किसी प्रतिबंध के एक ही डिवाइस पर दो अलग व्हाट्सएप अकाउंट चलाने का सबसे सुरक्षित तरीका है। खासकर यदि आप एंड्रॉयड उपयोगकर्ता हैं।

थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद से कैसे चलाएं दो व्हाट्सएप अकाउंट

वैसे तो आजकल सभी एंड्रॉयड फोन में ऐप क्लोनिंग की सुविधा है। मगर आपके फोन में यह सुविधा नहीं है, तो फिर थर्ड पार्टी ऐप की मदद भी ले सकते हैं। ये ऐप्स देते हैं एक फोन पर दो व्हाट्सएप चलाने की सुविधाः

2Accounts-Dual Apps Space

आप एक फोन पर दो व्हाट्सएप अकाउंट चलाने के लिए 2Accounts-Dual Apps Space ऐप की मदद ले सकते हैं। इसमें आप दो व्हाट्सएप अकाउंट के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। इसमें दोनों अकाउंट के सभी डाटा अलग-अलग सेव होते हैं और एक-दूसरे के साथ हस्तक्षेप नहीं करते हैं। यह एक गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इसे 10 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

Super Clone: Multiple Accounts

यह सुपर क्लोन ऐप भी एक ही फोन में 2 व्हाट्सएप अकाउंट चलाने की सुविधा देता है। इसमें व्हाट्सएप ही नहीं, बल्कि आप इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि जैसे ऐप का भी क्लोन कर सकते हैं। ऐप को पहचान करने के लिए उनके लेबल और आइकन को कस्टमाइज कर सकते हैं। साथ ही इसमें आपको प्राइवेसी लॉकर से सुरक्षित रखने की सुविधा भी मिलती है। Super Clone: Multiple Accounts ऐप को Google Play से डाउनलोड कर सकते हैं।