
भारत बिजली से चलने वाले दोपहिया वाहनों (Electric Two Wheeler) की मांग तेदी से बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए कई पारंपरिक वाहन निर्माता भी इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन की रेस में शामिल हो गई हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री में फिलहाल मौजूद बड़ी कंपनियां जैसे टीवीएस, ओकिनावा, हीरो, ओला और कई अन्य निर्माताओं के प्रोडक्ट्स को खूब पसंद किया जा रहा है। इसी को देखते हुए Mazout Electric भारतीय इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इंडस्ट्री में एक बेहद सफल स्टार्टअप बनने के लिए खुद को तैयार कर रही है। कंपनी ने एक इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल को पेश किया है। आइए आगे आपको इस इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Mazout Electric Bike
Mazout इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल वास्तव में Delhi Technical University (DTU) में इंजीनियरिंग छात्रों की एक टीम द्वारा बनाई गई है। इस इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल का वीडियो Electric Vehicles नाम के यूट्यूब चैनल पर डाला गया है। इस वीडियो में मॉडल के तकनीकी और हार्डवेयर फीचर्स के बारे में कुछ जानकारी भी दी गई है। इसे भी पढ़ें: 200km रेंज के साथ आ गई ये छोटी Electric Car, देखते ही हो जाएंगे दीवाने
इंजीनियरिंग के छात्र ही Mazout Electric स्टार्टअप के मालिक हैं और इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल के सॉफ्टवेयर पार्ट पर भी काम कर रहे हैं। हालांकि, अभी कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि ई-बाइक को कब भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। वास्तव में, भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल की मौजूदगी का अभाव है और Mazout कहानी बदल सकती है। इसे भी पढ़ें: 110KM की रेंज और 85 kmph टॉप स्पीड के साथ लॉन्च हुई ये देशी Electric Bike, लुक और फीचर्स लूट लेंगे आपका दिल
टॉप स्पीड और रेंज
कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर 350 किमी तक चल सकती है। बाइक की टॉप स्पीड 120km/h है। Mazout EV की डिजाइन पारंपरिक क्रूजर मोटरबाइकों पर आधारित है। इसके अलावा ई-बाइक को पावर देने के लिए 25kWh की बैटरी दी गई है। हालांकि, यह देखा जाना बाकी है कि कंपनी Mazout इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल को किस प्राइस में पेश किया जाएगा।


















