चार्जिंग पर लगे Electric Scooter में अचानक हुआ बम की तरह धमाका, मुश्किल से बची जान

Join Us icon

एक तरफ इंडिया में जहां इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड बड़ रही है तो वहीं कुछ ऐसी भी खबरें सामने आने लगी हैं, जिससे Electric Scooter की सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले कुछ समय में लगभग 4-5 ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई। हालांकि, अभी तक इन सभी मामलों को लेकर कुछ साफ नहीं हो पाया कि आग राइडर की गलती से लगी या इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी बैटरी में हुई किसी गड़बड़ी से लगी है। वहीं, इन सबके बीच एक बार (Electric Scooter Catches Fire) बिजली से चलने वाले स्कूटर में आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें बड़ी मुश्किल से वहां मौजूद लोगों की जान बचाई गई।

Electric Scooter में लगी आग

तेलंगाना टुडे की रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद के कुतुबुल्लापुर में मंगलवार की आधी रात को कथित तौर पर बैटरी से चलने वाले स्कूटर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसे ग्राहक ने चार्ज करने के लिए घर में ही लगाया हुआ था। स्कूटर के मालिक की पहचान साई कुमार रेड्डी के रूप में हुई है, जो एक मार्केटिंग प्रोफेशनल है। साई ने पिछले दिनों से एक निजी फर्म से किराए पर बैटरी से चलने वाले स्कूटर को लिया था और उसी का इस्तेमाल कर रहा है। इसे भी पढ़ें: बाप रे! एक बार फिर Electric Scooter में लगी आग, देखें- कैसे धू-धू कर उठने लगा धुआं

electric-scooter-fire

आधी रात हुआ धमाका

हालांकि, रिपोर्ट में अभी यह साफ नहीं है कि जिस स्कूटर में आग लगी वह किस कंपनी का और कौनसा मॉडल था। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की रात साईं कुमार स्कूटर से अपने घर गया और उसे चार्ज पर लगाकर सो गया गया। रिपोर्ट के अनुसार रात के करीब 3 बजे स्कूटर से धुआं निकलने लगा और आग लग गई।

बाल-बाल बची घरवालों की जान

पुलिस ने कहा, “स्कूटर में आग लगने से आग पूरे घर में फैल गई और घर का सामान जल गया।” हालांकि, स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में परिवार के सदस्यों की मदद की। इस हादसे में किसी को कोई हानि नहीं हुई लेकिन, एक बार फिर इस घटना के सामने आने के बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है।

Tesla इलेक्ट्रिक कार में लगी आग

आपको याद दिला दें पिछले साल एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार मेकर कंपनी टेस्ला (Tesla) की Model S Plaid Electric Car में आग लगने की खबर सामने आई थी। एक वकील के लिए ड्राइवर ने न्यूज़ एजेंसी Reuters को बताया कि Tesla Model S Plaid का मालिक कार चला रहा था, जब अचानक उसकी कार में आग लग गई। गेरागोस एंड गेरागोस कंपनी के मालिक मार्क गेरागोस (Mark Garagos) ने एजेंसी को बताया कि वह शुरूआत में कार से बाहर निकलने में सक्षम नहीं था, क्योंकि इसका इलेक्ट्रोनिक डोर सिस्टम फेल हो गया था, जिससे ड्राइवर को इसे खोलने के लिए बल का उपयोग करना पड़ा। इसे भी पढ़ें: बीच सड़क Electric Scooter में लगी आग, यहां देखें वायरल Video

लेटेस्ट वीडियो

इससे पहले दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai की मशहूर इलेक्ट्रिक एसयूवी Kona EV में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद कंपनी द्वारा तकरीबन 77 हजार से ज्यादा यूनिट्स के रिकॉल किया गया था। लेकिन, रिकॉल के बाद भी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में आग लगने की घटना सामने आई थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here